असल जिंदगी में शिवांगीEntertainment Featured Article Interesting Trending हिन्दी लेख 

असल जिंदगी में शिवांगी जोशी की लाइफ से जुडी यह खास बातें जरूर जाने

आज हम टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध बहु नायरा के जीवन से जुडी कुछ खास बातें आपको बताने वाले है। बता दे कि नायरा का असली नाम शिवांगी जोशी है। अब असल जिंदगी में शिवांगी जोशी अपनी लाइफ कैसे जीती है, ये जानने के लिए यक़ीनन आप भी काफी उत्साहित होंगे। यूँ तो शिवांगी का जन्म देहरादून में ही हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना ज्यादातर समय ऋषिकेश में ही बिताया है। वही अगर हम उनकी फिटनेस की बात करे तो उन्हें देख कर ये कहा नहीं जा सकता कि उन्हें खाने पीने का बेहद शौंक है। आपको जान कर हैरानी होगी कि शिवांगी जोशी ने कत्थक की ट्रेनिंग भी ली है।

असल जिंदगी में शिवांगी

असल जिंदगी में शिवांगी..

http://माँ को सच नहीं बताया और छुपा कर रखी थी बेटे की शहादत की खबर

शायद यही वजह है कि ये रिश्ता सीरियल में उनके डांस को काफी तवज्जु दिया गया है। यहाँ तक कि वह टाइकांडो में ब्लैक बेल्ट भी रह चुकी है। जी हां वह खुद को संभालना और खुद की रक्षा करना बखूबी जानती है। गौरतलब है कि शिवांगी जोशी अपनी असल जिंदगी में नायरा का ही दूसरा रूप है। यानि उन्हें भी अपने जीवन में मस्ती करना खूब पसंद है। दरअसल शिवांगी के करियर की शुरुआत भी डांस की वजह से हुई थी।

बता दे कि शिवांगी डांस कॉम्पिटिशन के लिए मुंबई आई हुई थी। तभी वहां मौजूद एक जज ने शिवांगी के माता पिता को उन्हें एक्टिंग करियर में भेजने की सलाह दी थी। जिसके बाद शिवांगी ने कई सीरियल्स में कुछ छोटे मोटे रोल भी किए। मगर आखिरकार उन्हें अपने करियर का बड़ा शो यानि बेगुसराय मिला। जिससे उन्होंने काफी पहचान मिली। हालांकि इसके बाद ये रिश्ता सीरियल से वह घर घर में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी काफी प्रसिद्ध हो गई।

वैसे असल जिंदगी में शिवांगी का इससे पहले कोई अफेयर था या नहीं ये तो हम नहीं जानते। मगर वर्तमान समय में वह अपने को स्टार मोहसिन खान को ही डेट कर रही है। जी हां यह बात मोहसिन खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही थी।

टीवी एक्ट्रेस के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
असल जिंदगी में शिवांगी जोशी की लाइफ से जुडी यह खास बातें जरूर जाने  India Alive
Article Name
असल जिंदगी में शिवांगी जोशी की लाइफ से जुडी यह खास बातें जरूर जाने India Alive
Description
बता दे कि नायरा का असली नाम शिवांगी जोशी है। अब असल जिंदगी में शिवांगी जोशी अपनी लाइफ कैसे जीती है, ये जानने के लिए यक़ीनन आप भी काफी उत्साहित होंगे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment