इजराइलBreaking News Featured Article News Opinion Trending 

पुलवामा हमला : आतंकवाद से रक्षा के लिए इजराइल बिना शर्त भारत की मदद को तैयार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में 37 सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई. इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है. अमेरिका, रूस और इजराइल जैसे देशों ने कहा है कि वो इस मौके पर भारत के साथ हैं. उन्होंने इस घटना के बाद भारत के साथ खड़े रहने की बात भी कही है. पुलवामा आतंकी हमले पर यूएन ने भी दुख जताया है. इजराइल और फलस्तीन दोनों देशों ने पुलवामा हमले की कड़ी निन्दा की है और इसे ‘‘वीभत्स’’ तथा ‘‘घृणित’’ करार दिया है ।
            इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्ययाहू ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि यहूदी राष्ट्र ‘‘घृणित’’ आतंकी हमले के बाद भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने लिखा, ‘‘घृणित आतंकी हमले के बाद मैं अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के सुरक्षाबलों और भारतीय लोगों के साथ खड़ा हूं”। नेतन्याहू का 11 फरवरी को मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन यह अन्य अंतरराष्ट्रीय कामकाज के चलते टल गया था। वह अब इजराइल में नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले अन्य किसी सुविधाजनक तिथि पर नयी दिल्ली की यात्रा करने को लेकर आशान्वित हैं।
        *रोंन मलका ने भी दुःख जताया*:-
                            मलका ने पिछले हफ्ते एक साक्षात्कार में कहा, ”भारत को अपनी रक्षा के लिए जो आवश्यकता है, उसकी कोई सीमा नहीं है। हम अपने करीबी मित्र भारत को विशेष तौर पर आतंकवाद के खिलाफ बचाव करने में मदद करने के लिए तैयार हैं क्योंकि आतंकवाद विश्व की समस्या है, न कि सिर्फ भारत और इजराइल की।” उन्होंने जोर दिया कि दुनिया को सहयोग कर आतंकवाद से लड़ना चाहिए और इसे खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा, “इसलिए, हम भारत की मदद करते हैं, अपनी जानकारी साझा करते हैं, अपनी तकनीक साझा करते हैं क्योंकि हम वास्तव में अपने महत्वपूर्ण मित्र की मदद करना चाहते हैं।”पुलवामा हमले के बाद मलका ने भी ट्वीट किया था कि इजराइल पुलवामा में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता है और इस मुश्किल घड़ी में अपने भारतीय दोस्तों के साथ खड़ा है। वह सीआरपीएफ जवानों के परिवारों, भारत के लोगों और भारत सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
Summary
पुलवामा हमला : इजराइल बिना शर्त भारत की मदद को तैयार - India Alive
Article Name
पुलवामा हमला : इजराइल बिना शर्त भारत की मदद को तैयार - India Alive
Description
पुलवामा आतंकी हमले पर यूएन ने भी दुख जताया है. इजराइल और फलस्तीन दोनों देशों ने पुलवामा हमले की कड़ी निन्दा की है और इसे ‘‘वीभत्स’’ तथा ‘‘घृणित’’ करार दिया
Author
Publisher Name
Somya Bhardwaj
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment