शिखर धवन विश्वकप टीम हिस्सा नहींBreaking News Cricket Featured Article News Trending World Cup 2019 

चोटिल होने के कारण शिखर धवन इतने दिन विश्वकप टीम का हिस्सा नहीं

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो आमतौर पर तो अन्य मैचों की श्रृंखला में इतना जबरदस्त प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं लेकिन जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और विश्वकप की बात आती है तो न जाने इस बल्लेबाज के अंदर कौन सी ज्वाला फूट उठती है कि इनके बल्ले से रनों की बौछार निकलने लगती है। 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने खेला और उस दौरान भी इस भारतीय बल्लेबाज ने जमकर रन बनाए लेकिन शिखर धवन चोट का भी शिकार हो गए। चोटिल होने के कारण कुछ दिनों के लिए शिखर धवन विश्वकप टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

कितने दिनों के लिए आराम करेंगे शिखर धवन –

 

9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए शिखर धवन ने ताबड़तोड़ रनों की बौछार कर दी और उनकी पारी की बदौलत ही टीम ने 352 रनों का विशाल स्कोर विश्व कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका और यही नहीं यह एक ऐसा स्कोर है जो विश्व कप में पहली बार किसी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने इतना विशाल स्कोर बनाया था। लेकिन चोटिल होने के कारण शिखर धवन विश्व कप टीम का हिस्सा कुछ दिनों के लिए नहीं होंगे।

विश्व कप के लिए रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम

 

चिकित्सकों में शिखर धवन की जांच करने के बाद उन्हें अगले 3 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है क्योंकि शिखर धवन के अंगूठे में जो चोट लगी है वह काफी गंभीर बताई जा रही है।

विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, जानिए किसको मिली जगह कौन हुआ बाहर

 

विश्व कप में भारतीय टीम से दूसरी भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा करने में विशेष योगदान देने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन उस दिन मैदान पर चोट की वजह से लड़खड़ाते हुए देखे गए थे हालांकि मैदान पर खेलते हुए उनके अंगूठे में चोट भी लग गई थी और बीच मैदान में ही खेल रोककर उन्हें ट्रीटमेंट देना पड़ा था और फील्डिंग के दौरान उन्हें आराम करने की ही सलाह दे दी गई थी। और अब उनके चोट पर एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है कि आने वाले दिनों में चोटिल होने के कारण शिखर धवन कुछ दिनों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

 

विश्व कप में चयन ना होने के बावजूद विश्व कप खेल सकते हैं अंबाती रायडू और ऋषभ पंत

Related posts

Leave a Comment