सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार प्रशांत कनौजिया गिरफ्तारी मामले में दिया यह आदेश
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद काफी लंबे समय से कोई भी राजनीतिक विवाद चर्चा में नहीं बन रहा था लेकिन हाल ही में एक स्वतंत्र पत्रकार की गिरफ्तारी तब चर्चा में बन गई जब मुख्यमंत्री पद की गरिमा की धज्जियां उड़ाते हुए एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करते हुए एक पत्रकार ने उनके लिए कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की जिसके बाद उन्हें यूपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला कई दिनों से सुर्ख़ियों में बना हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत कनौजिया मामले में यह आदेश दिया है।
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने –

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत कनौजिया गिरफ्तारी मामले में पत्रकार को रिहा करने का आदेश दिया है। टि्वटर फेसबुक में पिछले कई दिनों से एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही थी जिसमें एक महिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रही थी लेकिन इसे लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ जोड़ते हुए उन्हें कॉल करना शुरू कर दिया और इस बीच अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करते हुए कई लोगों ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को भी तार-तार कर दिया लेकिन यह मामला तब सुर्खियों में बन गया जब स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनोजिया को यूपी पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए एक पोस्ट करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। सादी वर्दी में पत्रकार के घर पहुंची पुलिस ने उन्हें बिना कारण बताए गिरफ्तार किया और उसके बाद उनकी पत्नी ने कल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आज सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत कनौजिया को रिहा करने का आदेश दिया है।
धोनी ग्लव्स विवाद पर पहली बार बेबाक होकर बोले ओपनर रोहित शर्मा
राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि आखिर उस पत्रकार को किस कारण से गिरफ्तार किया गया है।
क्या सच में सुषमा स्वराज बन गई हैं आंध्र प्रदेश की राज्यपाल ?
साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत कनौजिया मामले में आदेश देते हुए उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने की बात भी कही है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे सुनवाई करते हुए कहा कि अगर किसी की निजी आजादी का हनन होगा तो हमें हस्तक्षेप करना पड़ेगा। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत कनौजिया को रिहा करने का आदेश दिया है।
आईसीसी ने युवराज को कही ये बड़ी बात

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

