इस सुपरस्टार के, काली पैंट और सफ़ेद शर्ट पहनने पर कोर्ट ने कर दिया था, बैन
धर्मदेव दत्त मिश्र आनंद, जिन्हें हम ‘देवानंद’ के नाम से जानते हैं। देव आनंद, बॉलीवुड जगत में हिंदी सिनेमा के वो सुपरस्टार थे, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने 116 फिल्मों में काम किया। जिसमें से दो इंग्लिश भाषा में थी। 26 सितंबर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर डिस्ट्रिक्ट में पैदा हुए देवानंद ने अपनी औपचारिक शिक्षा वहीं से पूरी की।
तो आज हम आपको बताने जा रहे है उनके बारे! आइए एक नज़र डालते है देवानंद की ज़िंदगी पर
मुंबई में अपने स्ट्रगल के दौरान देव आनंद ,एक अकाउंटेसी फार्म में क्लर्क का काम करते थे। जिसके लिए उनको ₹85 मिलता था।
अशोक कुमार की फिल्म ‘अछूत कन्या’ और ‘किस्मत’ देखकर देव आनंद ने हीरो बनने की ठानी।
और ये किस्मत की ही बात थी कि उनको फिल्मों में पहला ब्रेक अशोक कुमार ने ही दिया। दरअसल देवानंद साहब, अशोक कुमार के स्टूडियो के बाहर घूम रहे थे और अशोक कुमार की उन पर नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने देवानंद को अपनी आने वाली फिल्म ‘जिद्दी’ के लिए हीरो के तौर पर चुना। जिस फिल्म में उनके साथ ‘कामिनी कौशल’ थी।
114 हिंदी फिल्मों में से उन्होंने 104 फिल्मों में लीड रोल प्ले किया और उनका फ़िल्मी करियर 65 साल से ज्यादा चला।

उनको कोर्ट ने सलाह दी की जब आप पब्लिक में जाया करे तो काली पैंट और सफ़ेद शर्ट न पहना करे। क्यूकि उनके चार्म को देखकर, कई साड़ी लड़कियों ने सुसाइड कर लिया था।
उन्होंने 19 फिल्मों का डायरेक्शन किया और तकरीबन 35 फिल्म को प्रोड्यूस किया। उन्होंने तकरीबन 13 फिल्मों की कहानी भी लिखी।
3 दिसंबर 2011 को वाशिंगटन के मेफेयर होटल में अपने कमरे में उनकी मृत्यु हो गई। 88 साल के देवानंद, लंदन में मेडिकल चेकअप के लिए गए हुए थे।

Writer, Storyteller, Dreamer



