ईवीएम को जिम्मेदार ठहराने वाले हुए प्रकट, शरद पवार ने दिया ये बयान
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम बस थोड़ी ही देर में घोषित होने वाले हैं और इसी बीच शरद पवार ने ईवीएम पर राहुल गांधी और कांग्रेस की हार का ठीकरा फोड़ा है। हालांकि शरद पवार ने शायद केरल की वायनाड सीट को छोड़कर या फिर कांग्रेस पार्टी ने जिन स्थानों पर जीत हासिल की है उन स्थानों पर ईवीएम को दोषी न रहते हुए केवल उन्हीं स्थानों पर दोषी ठहराया है जहां पर बीजेपी ने जीत हासिल की है यही वजह है कि शरद पवार ने ईवीएम पर बयान दिया है।
क्या कहा शरद पवार ने –
Sharad Pawar, NCP: I accept people's decision but this is also a fact that people had their doubts about EVMs. Congress had performed really well in Rajiv Gandhi's time, but nobody doubted elections then, same when Atal Bihari Vajpayee won. pic.twitter.com/OTt2UFbvFZ
— ANI (@ANI) May 23, 2019
शरद पवार ने ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए अपने मन की भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से लोगों ने अपना फैसला सुनाया है उसे हम स्वीकार करते हैं लेकिन उन्होंने इतनी पर ही अपनी बातों को नहीं रोका बल्कि उन्होंने आगे ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि यह अलग बात है कि लोगों को ईवीएम के बारे में संदेश है।
शरद पवार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि – “हम लोगों के निर्णय को स्वीकार करते हैं लेकिन यह भी एक प्रमुख तथ्य है कि लोगों को ईवीएम के बारे में संदेह है। कांग्रेस ने राजीव गांधी के समय में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया था लेकिन तब किसी को भी चुनाव पर संदेह नहीं था, ठीक उसी प्रकार जब अटल बिहारी वाजपेई विजयी हुए थे।”
लो भाई ! दिग्गज नेता शरद पवार ने तो अभी से बता दिया लोकसभा 2019 का फैसला -“भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी”
हालांकि यह पहले भी कहा जा रहा था कि लोग ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ सकते हैं और वह भी ऐसा एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत को देखते हुए सवाल खड़े किए जा रहे हैं। शरद पवार ने ईवीएम पर बयान देकर इस अफवाह को और भी हवा दी है।
विपक्ष की मीटिंग : लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले इक्खट्टा होंगे सारे दल
हालांकि इस बार 20600 वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी इसीलिए किया जा रहा है, ताकि ईवीएम के बारे में जिन लोगों को संदेह है उसे दूर किया जा सके। लेकिन इसी बीच शरद पवार ने ईवीएम पर बेतुका बयान दिया है।
राफेल मुद्दे पर शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

