अमित शाह ने किया ट्वीट, कही यह बात
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज होंगे। हालांकि इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की पूरी टीम में लोकसभा चुनाव 2019 में जिस तरीके से रणनीति बनाकर मेहनत की है उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसी कड़ी में खुशी का इजहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट किया है और इस जीत को देश के युवा, गरीब और किसानों की जीत बताया है।
क्या है अमित शाह का ट्वीट –
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी ऑफिशियल टि्वटर पेज के जरिए देशवासियों को बधाई संदेश देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी को भी बधाई दी इस दौरान उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए भाजपा की जीत को देश की जीत कहा है।
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि –
यह जीत पूरे भारत की जीत है।
देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है।
यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पाँच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है।
मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। pic.twitter.com/nAO3kBEqZU
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) May 23, 2019
अमित शाह ने उमा भारती को दी बड़ी जिम्मेदारी
यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान और आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की 5 साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा की करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूं।” अमित शाह ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी ट्वीट की है। तस्वीर में यह लिखा है कि- “हम सभी आपके नेतृत्व में नए भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए संकल्पित हैं।”
अमित शाह कोलकाता रोड शो में हुई आगजनी , दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता झड़प में हुए घायल
इससे एक बात तो साफ होती है कि अमित शाह ने ट्वीट किया है और इसके जरिए इस बात की ओर भी इशारा कर दिया है कि प्रधानमंत्री पद के लिए एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही चुना जाएगा और वही देश की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दोपहर में ही इस बात का आकलन कर लिया था कि भारतीय जनता पार्टी फिर से केंद्र में काबिज होने वाली है इसीलिए उन्होंने दोपहर में ही बधाई संदेश दे दिया था।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान देश में लागू होगी एनआरसी, बाहर निकाले जाएंगे सभी घुसपैठिए

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

