हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग की डबिंग करने के बाद शाहरुख ने कही यह बात
अगले हफ्ते रिलीज हो रही डिज्नी की फिल्म द लायन किंग भारत में भी रिलीज होगी। ऐसे में उसके हिंदी वर्जन में बॉलीवुड किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान और उनके बेटे आर्य ने अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड में इस समय शाहरुख खान के पास कोई भी फिल्म नहीं है। ऐसे में वह डिज्नी की इस हॉलीवुड फिल्म की डबिंग करने में ही जुट गए। सबके दिमाग में यह प्रश्न जरूर उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा कौन सा कारण था जिसकी वजह से शाहरुख खान ने अपने बेटे के साथ इस फिल्म की डबिंग के लिए हां कर दी। उन्होंने डबिंग करने के बाद बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जो कि दुनिया भर के दर्शकों को काफी पसंद आएगी। इस फिल्म को परिवार मित्र और दोस्तों के साथ मजे लेते हुए देखा जा सकता है।
द लायन किंग में शाहरुख ने दी है अपनी आवाज
शाहरुख खान ने इस फिल्म की डबिंग करने के बाद बयान देते हुए कहा कि दुनिया की ऐसी 3 फिल्म हैं जिनको कोई भी बच्चा बड़ा होते वक्त जरूर देखना चाहेगा। पहली फिल्म है द लायन किंग, दूसरी फिल्म है द जंगल बुक और तीसरी फिल्म है बांबी। शाहरुख खान ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार यह फिल्म देखी तो उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई। क्योंकि यह पिता और बेटे के भावुक रिश्ते पर बनी हुई फिल्म है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उन्होंने इस रिश्ते पर इतनी अच्छी फिल्म कभी नहीं देखी। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को आप किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ बैठ कर आराम से देख सकते हो।
द लायन किंग पहली बार 25 साल पहले एनिमेशन फिल्म के तौर पर रिलीज की गई थी और उस समय फिल्म सुपरहिट रही थी। अब 25 साल बाद डिज्नी ने इसे अलग ही लाइव एनिमेशन के द्वारा बनाया है। इस फिल्म में सभी किरदार जानवर हैं और यह बिल्कुल असली लगते हैं। इस फिल्म को देखकर कहीं से भी यह नहीं लगता कि यह एक एनिमेशन फिल्म है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



