साक्षी महाराज बयानTrending लोकसभा 2019 

साक्षी महाराज का बड़ा बयान- “मोदी की है सुनामी”

2014 में जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की लहर पूरे देश में गूंजी थी एक बार फिर से ऐसा ही माहौल भाजपा नेताओं को द्वारा बनाता हुआ दिखाई पड़ रहा है, और इसी बीच उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने इशारों इशारों में कहा है कि इस चुनाव बेहद खास है।

साक्षी महाराज ने कहा- ” मोदी नाम की है सुनामी “- 

साक्षी महाराज उन्नाव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे इस कार्यक्रम का नाम समर्पण निधि कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने भारतीय जनता पार्टी की चुनावी स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि मोदी की सुनामी है और इससे किसी भी हाल में कोई भी नहीं रोक सकता है। साक्षी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि- ” मोदी नाम की सुनामी है। देश में जागृति आई है।
मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा, केवल यही चुनाव है। इस देश के लिए प्रत्याशी जितवाने का काम करेंगें।”  साक्षी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से अपील भी की मतदाता आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए करें ताकि उनका वोट देश हित में हो।
साक्षी महाराज का यह बयान उस समय आया जब इस बात की चर्चा विपक्ष में चल रही थी की साक्षी महाराज और भारतीय जनता पार्टी में अनबन चल रही है लेकिन साक्षी महाराज ने यह बयान देकर इन सारी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
साक्षी महाराज का बड़ा बयान- "मोदी की है सुनामी"
Article Name
साक्षी महाराज का बड़ा बयान- "मोदी की है सुनामी"
Description
उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने इशारों इशारों में कहा है कि इस चुनाव बेहद खास है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment