मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका
अरविंद केजरीवाल हमेशा कुछ न कुछ ऐसी बयानबाजी कर जाते हैं जिसकी वजह से काफी विवाद बन जाता है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी कई तीखे प्रहार किए हैं जिसमें उन्होंने हरियाणा में गठबंधन करने को तैयार ना होने पर कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि मानहानि के एक केस में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से एक बड़ा झटका मिला है।
अरविंद केजरीवाल समेत चार नेताओं को पेशी का आदेश –
अरविंद केजरीवाल पर यह मानहानि का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भड़काया है, और इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सहित चार अन्य आम आदमी पार्टी के नेताओं को कोर्ट में पेशी का आदेश दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल अलावा चार अन्य नेताओं को नोटिस जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अतिशी मारलेना, आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता , और विधायक मनोज पांडे को पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 अप्रैल को पेश होने के लिए समन जारी किया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव बब्बर के द्वारा किया गया था।
गौरतलब है कि राजीव बब्बर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप है कि केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भड़काया है। उनका आरोप है कि, “अरविंद केजरीवाल ने लोगों से झूठ बोला कि भारतीय जनता पार्टी ने वैश्य और कुछ अन्य जातियों का वोट वोटर लिस्ट से कटवा दिया है। एक संवैधानिक पद पर होते हुए अरविंद केजरीवाल के द्वारा की गई इस टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी की छवि काफी धूमिल हुई है।”

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका
Description
खबर आ रही है कि मानहानि के एक केस में अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से एक बड़ा झटका मिला है। केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी कई तीखे प्रहार किए हैं जिसमें
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


