Entertainment Featured Article Interesting News Trending हिन्दी लेख 

रिद्धिमा पंडित को मिला नच बलिए 9 में थिरकने का ऑफर, लेकिन इस वजह से करना पड़ा इंकार

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित आज कल काफी चर्चा में है। जी हां दरअसल खतरों के खिलाडी जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद रिद्धिमा को अच्छी खासी पहचान मिल चुकी है। वैसे आपको बता दे कि नच बलिए सीजन 9 का ऑफर भी रिद्धिमा पंडित को मिला था। मगर अफ़सोस कि उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया। गौरतलब है कि खतरों के खिलाडी से पहले रिद्धिमा पंडित बहु हमारी रजनीकांत शो में भी नजर आ चुकी है। हालांकि इस शो को करने के बाद उन्हें प्रसिद्धि तो काफी मिली, लेकिन असली कामयाबी तो उन्हें खतरों के खिलाडी शो करने के बाद ही मिली है। वही अगर हम नच बलिए की बात करे तो इस बारे में रिद्धिमा का कहना है कि वह इस शो का हिस्सा तो बनना चाहती है।

ममता कुलकर्णी ने तब करवाया था हॉट फोटोशूट

रिद्धिमा पंडित को मिला

रिद्धिमा पंडित को मिला..

मगर मुश्किल ये है कि इस शो में हिस्सा लेने के लिए उन्हें एक बलिए यानि एक पार्टनर की जरूरत है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अपनी रियल लाइफ में सिंगल होने के कारण ही रिद्धिमा इस शो में हिस्सा नहीं ले सकती। वैसे कुछ समय पहले यह खबर भी आई थी कि रिद्धिमा पंडित कुशाल टंडन को डेट कर रही है। दरअसल बात ये है कि रिद्धिमा और कुशाल दोनों एक वेब शो में एक साथ काम कर चुके है। इसी शो के बाद ही दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुल कर बात नहीं की।

केबीसी 11 के लिए कल से पंजीकरण शुरू

इसके इलावा रिद्धिमा ने कुशाल के जन्म दिन पर इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक बड़ा सा मैसेज लिख कर पोस्ट किया था और उन्हें जन्म दिन विश किया था। जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरे और ज्यादा फैलने लगी। जिसके कारण रिद्धिमा ने बाद में उस पोस्ट को हटा दिया था। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि रिद्धिमा पंडित ऋतिक रोशन के चचेरे भाई ईशान के साथ भी दस साल तक रिलेशन में रह चुकी है, लेकिन फ़िलहाल वह उससे अलग हो चुकी है। यानि नच बलिए में थिरकने का जो ऑफर रिद्धिमा पंडित को मिला था, वह उस ऑफर को चाह कर भी नहीं अपना सकती।

सेलिब्रिटी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

Summary
रिद्धिमा पंडित को मिला नच बलिए 9 में थिरकने का ऑफर, लेकिन इस वजह से करना पड़ा इंकार  India Alive
Article Name
रिद्धिमा पंडित को मिला नच बलिए 9 में थिरकने का ऑफर, लेकिन इस वजह से करना पड़ा इंकार India Alive
Description
टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित आज कल काफी चर्चा में है। जी हां दरअसल खतरों के खिलाडी जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद रिद्धिमा को अच्छी खासी पहचान मिल चुकी है। वैसे आपको बता दे कि नच बलिए सीजन 9 का ऑफर भी रिद्धिमा पंडित को मिला था। मगर अफ़सोस कि उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

2 Thoughts to “रिद्धिमा पंडित को मिला नच बलिए 9 में थिरकने का ऑफर, लेकिन इस वजह से करना पड़ा इंकार”

  1. Good day! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be okay.
    I’m definitely enjoying your blog and look forward to new posts.

Leave a Comment