केबीसी 11 पंजीकरणEducation Entertainment Featured Article Interesting Knowledge News Trending 

केबीसी 11 के लिए कल से पंजीकरण शुरू

केबीसी 11 के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो रहा है और दर्शकों को इस बात का इंतजार काफी लंबे समय से ही था और जो लोग केबीसी 11 में प्रतिभाग करना चाहते थे वह भी इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर केबीसी 11 के लिए कब से पंजीकरण शुरू होगा तो अब उन दर्शकों और इच्छुक प्रतिभागियों के लिए खुशखबरी है कि केबीसी 11 के लिए कल से पंजीकरण शुरू होने जा रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं पूरी प्रक्रिया

ऐसे करें अपना पंजीकरण –

यदि आप उन इच्छुक प्रतिभागियों में से एक हैं, जो केबीसी 11 की हॉट सीट पर बैठना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही खबर है। जी हां केबीसी 11 की हॉट सीट पर बैठने के लिए आपको पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण की तिथि कल यानि कि 1 मई 2019 से शुरू होने जा रही है।
पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले सोनीलिव की ऑफिशियल वेबसाइट पर या फिर सोनीलीव के ऑफिशियल ऐप पर जाना होगा। जहां पर आपको पंजीकरण से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यह नहीं पंजीकरण करते समय आपको बड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अगर आपने एक छोटी सी भी गलती की तो इसकी कीमत आपको पंजीकरण प्रक्रिया से बाहर होकर चुकानी पड़ेगी। साथ ही साथ पंजीकरण भरते समय आपसे जितनी जानकारी मांगी गई है, केवल उतनी ही जानकारी भरें अन्यथा उससे ज्यादा जानकारी भरने पर भी आप का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।
गौरतलब है कि केबीसी 10 का सीजन भी काफी लोकप्रिय रहा और इसे दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया। साथ ही साथ केबीसी 10 में मोबाइल के जरिए भी कई प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए और उन्हें इसके एवज में सही जवाब देने पर इनाम भी दिया गया इस बार भी उसी थीम पर केबीसी 11 को लेकर आया जा रहा है, तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि केबीसी 11 लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता है।

Related posts

Leave a Comment