दक्षिण अफ्रीका के दो दिग्गज क्रिकेटर एक साथ कह गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा
प्रोटियाज के नाम से जाने जाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम का सफर विश्व कप 2019 में कुछ अच्छा नहीं रहा दक्षिण अफ्रीका की टीम को विश्व कप में नीचे से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ अर्थात दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्वकप की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही हालांकि विश्व कप में खेले गए हैं अपने आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और आस्ट्रेलिया को 10 रनों से हराकर उसे अंक तालिका के टॉप पर से हटा दिया विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त होने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के दो दिग्गज क्रिकेटर एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह गए।
दक्षिण अफ्रीका के इन दो खिलाड़ियों ने लिया संन्यास
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के दो दिग्गज क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह गए। इनमें से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर इमरान ताहिर हैं। इमरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 107 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 173 विकेट चटकाए इमरान ताहिर एक ऐसे वैश्विक स्पिनर हैं जिन्होंने सभी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। आज भी इमरान ताहिर की गेंद को समझ पाना बड़े-बड़े बल्लेबाजों की बस की बाहर की बात है। हालांकि सन्यास लेने के बाद इमरान ताहिर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही उतनी क्रिकेट खेलना चाहता था जितनी मुझे अच्छी लगे इसलिए अब मैं कहना चाहता हूं कि मैं अब आगे की वनडे क्रिकेट नहीं खेलूंगा। अपनी स्पीच के दौरान इमरान ताहिर काफी भावुक नजर आए।
विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इमरान खान के साथ सन्यास लेने वाले दूसरे खिलाड़ी जेपी डूमिनी बने। जेपी डुमिनी ने 199 मैच मैं 5117 रन बनाए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने 69 विकेट भी चटकाए हैं जेपी दिन में काफी समय से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते आ रहे हैं मगर अब तक दक्षिण अफ्रीका एक भी विश्वकप नहीं जीत पाई है

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



