मनोहर पर्रिकर से जुडी कुछ खास बातें, एक बार जरूर पढ़े
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके है। बता दे कि मनोहर जी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके कारण उनका निधन हो गया। ऐसे में आज हम आपको मनोहर पर्रिकर से जुडी कुछ खास बातें बताना चाहते है। ऐसी बातें जो मनोहर पर्रिकर जी के जीवन का काफी खास हिस्सा थी। इसमें कोई दोराय नहीं कि मनोहर पर्रिकर जी काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने साल 1978 में आईटीटी मुंबई से अपना ग्रेजुएशन किया था। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि मनोहर जी किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने आईटीटी में ग्रेजुएशन किया था।
मनोहर पर्रिकर देहांत : पीएम मोदी ने गोवा सीएम की मौत पर जताया गहरा शोक
मनोहर पर्रिकर से जुडी..
इसके इलावा वह गोवा में बीजेपी के भी पहले मुख्यमंत्री बने थे। दरअसल साल 2000 में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को लोगो का खूब साथ मिला। जिसके चलते बीजेपी को गोवा में सत्ता में आने का मौका मिला और फिर उन्होंने मनोहर जी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। बता दे कि चौबीस अक्टूबर को मनोहर जी ने अपना काम अच्छी तरह से संभाल लिया था। मगर जब साल 2005 में बीजेपी की हार हुई तब मनोहर जी को भी अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। हालांकि इसके बाद जब बीजेपी को 2012 में जीत मिली तो मनोहर जी दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हुए।
स्कूटर पर चलते थे, आईआईटी से की थी पढाई, ऐसी थी चार बार गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर की पहचान
गौरतलब है कि मनोहर जी की पत्नी का निधन भी कई साल पहले इसी बीमारी के कारण हुआ था। मगर फिर भी मनोहर जी ने कभी हार नहीं मानी और अपने देश के लिए आगे बढ़ते रहे। बता दे कि बीजेपी ने जब मनोहर जी को रक्षामंत्री बनाया था, तब उन्हें अपना मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। बहरहाल मनोहर जी के रक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए भारतीय सेना ने दो बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें से पहला ऑपरेशन 2015 में किया गया था। जब म्यांमार की सीमा में भारतीय पैराकमाण्डो ने घुस कर उग्रवादियों को मार गिराया था। इसके इलावा 2017 में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक भी की गई थी।
सीएम मनोहर पर्रिकर की तबीयत बिगड़ी , भाजपा ने बुलाई तत्काल बैठक
तो ये मनोहर पर्रिकर से जुडी कुछ खास बातें थी, जिन्हे हम कभी नहीं भुला सकते। हम दुआ करते है कि भगवान् मनोहर पर्रिकर जी की आत्मा को शांति प्रदान करे।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



