2014 से अब तक भारतीय जनता पार्टी के इन चार मंत्रियों का हुआ है निधन
भारतीय जनता पार्टी 2014 में जब लोकसभा चुनाव जीती तो पूरे देश से उसे बहुमत प्राप्त सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कैबिनेट में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेताओं को शामिल भी किया। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 से लेकर अब तक 4 बड़े नेताओं को खो दिया है।
कौन हैं वो चार नाम –
भारतीय जनता पार्टी में अब तक जिन चार नेताओं को खोया है उनमें देश के रक्षा मंत्री रह चुके मनोहर पर्रिकर का भी नाम अब शामिल हो चुका है।
1. गोपीनाथ मुंडे – 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार बनी तो कुछ ही दिन बीते हुए थे और केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे 3 जून 2014 को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। दरअसल गोपीनाथ मुंडे नए नए मंत्री बनने के बाद पहली बार मुंबई अपने घर पर स्वागत समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सड़क दुर्घटना हो गई उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन 1 घंटे के भीतर ही गोपीनाथ मुंडे इस दुनिया से जा चुके थे।
2. अनिल माधव दवे – भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अनिल माधव दवे को हर कोई जानता था। अनिल माधव दवे केंद्र सरकार में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के पद पर कार्यरत थे। केंद्रीय माधव दवे को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और दिल्ली एम्स में 18 मई 2017 को उन्होंने अंतिम सांस ली। अनिल माधव दवे महज 61 वर्ष के थे।
मनोहर पर्रिकर से जुडी कुछ खास बातें, एक बार जरूर पढ़े
3. अनंत कुमार – अनंत कुमार भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में संसदीय कार्य मंत्री थे। उनकी उम्र 59 वर्ष थी, लेकिन फिर भी उन्हें कैंसर ने जकड़ रखा था। वह काफी लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन आखिरकार कैंसर ने 12 नवंबर 2018 को उन्हें अपने आगोश में ले लिया और भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से अपने एक दिग्गज नेता को खो दिया।
4. मनोहर पर्रिकर- पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे, लेकिन फिर भी इस दौरान वह लगातार अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे थे, जिसकी तस्वीरें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय भी बनी रहीं। पर आज देश ने और गोवा राज्य ने एक कर्मठ नेता को खो दिया है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज 17 मार्च 2019 को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के लिए पिछले 5 सालों में यह एक ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पार्टी ने जिस तरीके के कद्दावर नेताओं को खोया है उनकी कमी पार्टी में हमेशा बरकरार रहेगी।
मनोहर पर्रिकर देहांत : पीएम मोदी ने गोवा सीएम की मौत पर जताया गहरा शोक
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
2014 से अब तक भारतीय जनता पार्टी के इन चार मंत्रियों का हुआ है निधन
Description
भारतीय जनता पार्टी 2014 में जब लोकसभा चुनाव जीती तो पूरे देश से उसे बहुमत प्राप्त सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ था।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


