Breaking News politics 

स्कूटर पर चलते थे, आईआईटी से की थी पढाई, ऐसी थी चार बार गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर की पहचान

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. 63 साल की उम्र में उन्‍होंने आखिरी सांस ली. पर्रिकर पैनक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे.
गोवा में खासे लोकप्रिय रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा राज्य के ही मापुसा गांव में हुआ था.मनोहर पर्रिकर शालीन, सरल, स्वभाव के नेता रहे। उन्होंने 1978 में IIT मुंबई से अपना ग्रेजुएशन किया।मनोहर पर्रिकर भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने IIT ग्रेजुएशन किया था।

आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले पर्रिकर छात्र जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे. साल 1994 में गोवा की पणजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पर्रिकर पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ता गया ।

गोवा की राजनीति में बीजेपी को आगे बढ़ाने का श्रेय भी मनोहर पर्रिकर को ही जाता है । पर्रिकर साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे,1999 में जून से नवंबर  तक विपक्ष के नेता भी रहे थे। इसके अलावा भारतीय अंतरारष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को गोवा लाने का भी श्रेय उन्हीं को जाता है।

साल 2014 में नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री पर्रिकर को केंद्र में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। रक्षामंत्री के रूप में दो साल लंबे कार्यकाल में उन्होंने सालों से पेंडिंग पड़े राफेल विमान सौदे को अंतिम दौर तक पहुंचाया। इसके बाद गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद छोटे दलों को साथ लाने के लिए पर्रिकर को गोवा वापस लौटना पड़ा और वो तब से लेकर अपने देहांत तक इस पद पर बने रहे।देश के रक्षामंत्री  का पद संभालने के बाद बाद उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का सदस्य चुना गया था।

पर्रिकर गोवा में मिस्टर क्लीन के नाम से जाने जाते थे। उनका शुमार ऐसे नेताओं में होता है जिस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।

Summary
स्कूटर पर चलते थे, आईआईटी से की थी पढाई, ऐसी थी चार बार गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर की पहचान
Article Name
स्कूटर पर चलते थे, आईआईटी से की थी पढाई, ऐसी थी चार बार गोवा के सीएम रहे मनोहर पर्रिकर की पहचान
Author
Publisher Name
http://indiaalive.in/
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment