हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेलBreaking News Featured Article Jobs News हिन्दी लेख 

हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल, मामला पहुंचा सीएमओ के पास

भारत में बेरोजगारी चरम सीमा पर है । ऐसे में एंप्लॉयमेंट पर सरकार का इस तरह का रवैया आने वाले चुनावों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है । हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल मामला सामने आया है । यह मामला जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण विभाग में चल रहा था ।

हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल, मामला पहुंचा सीएमओ के पास

इस मामले में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के विभाग के अफसर व कर्मचारी ऐसे हैं । जिनका कार्यकाल पूरी तरीके से खत्म हो चुका है । इसके बावजूद भी यह कर्मचारी ना तो केवल महत्वपूर्ण पदों पर स्थित है बल्कि विभाग के नीतिगत और संवैधानिक कार्यों में भी पूरी तरीके से सलिप्त पाए गए हैं ।  हरियाणा के लिए एंप्लॉयमेंट के इस खेल को इस मामले की शिकायत हरियाणा के मुख्य सचिव को भेज दी गई है ।

हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल में एक अयोग्य अफसर ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट का इंटरव्यू लिया हुआ है । इस अफ़सर का अक्टूबर 2016 में ही रिटायरमेंट हो चुका है और इसके पश्चात इनका फिर से रीइंप्लॉयमेंट हुआ जिसके अंतर्गत 1 साल के एक्सटेंशन पर रखा गया था । इसके पश्चात अक्टूबर 2017 में इस एक्सटेंशन को एक साल और बढ़ाया गया । हाल ही में अक्टूबर 2018 में एक्सटेंशन पूरी तरीके से खत्म हो गई थी लेकिन हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल में अभी तक अफसर रिटायरमेंट और एक्सटेंशन खत्म होने के बाद भी विभाग में अपने पद पर बने हुए हैं ।

हरियाणा एंप्लॉयमेंट बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है

यह अफसर विभाग में बने हुए सभी प्रकार के सरकारी और नीतिगत फैसले कर रहे हैं ।  इसके साथ ही उन्होंने विभाग में 11 दिसंबर 2018 को होने वाले प्रोजेक्ट असिस्टेंट की भर्ती में भी इंटरव्यू कमेटी का के सदस्य के रूप में अहम भूमिका निभाई थी । हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल में रिटायरमेंट और एक्सटेंशन खत्म होने के पश्चात भी यह अफसर का विभाग में नई भर्ती के लिए इंटरव्यू कमेटी का सदस्य बनना और कई युवाओं का इंटरव्यू लेना एक तरीके का अपराध है और यह पूरी तरीके से हरियाणा एंप्लॉयमेंट पर एक गहरा प्रहार करते हुए बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है ।

 

 

 

देश भर से जुडी हुई, खेल जगत, क्रिकेट और IPL से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल, मामला पहुंचा सीएमओ के पास
Article Name
हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल, मामला पहुंचा सीएमओ के पास
Description
हरियाणा में री इंप्लायमेंट का गंदा खेल में अभी तक अफसर रिटायरमेंट और एक्सटेंशन खत्म होने के बाद भी विभाग में अपने पद पर बने हुए हैं ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment