हरियाणा के सरकारी स्कूल के रिजल्ट सुधारने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध
भारत देश के केंद्र सरकार और हरियाणा की राज्य सरकार शिक्षा को लेकर काफी योजनाएं चला रही है और उसके साथ साथ शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध भी है । हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है । इसके लिए हरियाणा के सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है । हरियाणा के हरियाणा सरकार का कहना है कि इस फैसले से हरियाणा के विद्यार्थियों की चिंता कम होगी जिससे इन्हें राहत मिलेगा । हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों में इस सत्र से ही बदलाव करने की उम्मीद है ।
हरियाणा के सरकारी स्कूल के रिजल्ट सुधारने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए बैठक बुलाई गई थी जिसमें स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने 0 से 10% तक रिजल्ट देने वाले स्कूल के मुखिया के साथ पंचकूला में बैठक किया ।
हरियाणा के सरकारी स्कूल की स्थिति को सुधारने के लिए पीके दास ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक इस बात के सुनिश्चितता करें कि मौजूदा शैक्षिक सत्र के बचे हुए पाठ्यक्रम को समय में को किसी भी तरीके से बचे हुए समय में एक विशेष रणनीति बनाकर खत्म करें। जिससे कि परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जा सके। उन्होंने बताया कि सत्र 2017 और 18 की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में 0 से 10% तक अंक हासिल करने वाले स्कूल इस बात पर विशेष रुप से ध्यान दें।
हरियाणा के सरकारी स्कूल की स्थिति को सुधारने के लिए पीके दास ने कहा
उन्होंने बैठक में कुरुक्षेत्र कैथल बैठक में अंबाला, , रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और चरखीदादरी जिलों के स्कूल मुखिया शामिल हुए। इसके साथ ही पीके दास ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक इस बात पर विशेष रुप से ध्यान दें कि पाठ्यक्रम के उस हिस्से को विशेष रुप से तैयार कराएं जो की सुगमता से विद्यार्थी तैयार करके आने वाले परीक्षा में कम से कम अच्छे नंबरों से पास हो सके ।
पीके दास ने इसके बारे में बताएं कि इससे नकल में भी कमी होगी क्योंकि इस तरीके से विद्यार्थी भयभीत नहीं होगा और उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा । उन्होंने बताया कि हरियाणा के सरकारी स्कूलो के सुधार के लिए सबसे पहला संकल्प होना चाहिए कि पास प्रतिशतता में सुधार हो इसके बाद औसत प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए ।
देश भर से जुडी हुई, खेल जगत, क्रिकेट और IPL से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर




