लोकसभा चुनाव 2019 में गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे भोजपुरी अभिनेता रवि किशन
इस समय हर दिन हर तरफ सिर्फ़ और सिर्फ़ चुनाव के ही चर्चे चल रहे हैं। प्रत्येक प्रत्याशी अपने दम खम के साथ चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। पार्टियों के कार्यकर्ता भी अपना काम कर रहे हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां, सभाएँ आयोजित की जा रही हैं। सभी पार्टियां अपने भिन्न-भिन्न से भिन्न-भिन्न प्रतिनिधि की घोषणा कर रही हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सीटों का महत्व बहुत अधिक हो जाता है क्यूँकि सर्वाधिक सीटें उत्तर प्रदेश से होती हैं। इसलिए सभी पार्टी अपने अच्छे से अच्छे उम्मीदवार को यहां के विभिन्न क्षेत्रों से टिकट प्रदान कर इस दंगल में उतारती है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम अनाउंस की है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 7 और उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। जिनमें से एक भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट दिया गया है। वहीं अम्बेडकर नगर से मुकुल भारती को टिकट मिला है। इसी तरह देवरिया से रमापति त्रिपाठी को, जौनपुर से केपी सिंह को, भदोही से रमेश बिंद को टिकट प्राप्त हुआ है। संत कबीर नगर में हाल ही में विधायक से मारपीट के मामले में चर्चा में आए संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है और उनके स्थान पर सपा से भाजपा में शामिल हुए गोरखपुर के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बात करें यदि भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की तो वो 2014 में कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे और कांग्रेस की टिकट से जौनपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन वो भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी केपी सिंह से हार गए थे। अभी फरवरी में ही रवि किशन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और उन्हे गोरखपुर से टिकट प्राप्त हो गया है। इसी तरह भदोही से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया है और उनके स्थान पर रमेश बिंद को टिकट प्रदान किया है। अम्बेडकर नगर से हरिओम पांडेय का टिकट काट दिया गया है जो कि अभी यहां से भाजपा सांसद हैं और उनके स्थान पर मुकुल भारती को टिकट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी से 2014 में देवरिया से कलराज मिश्र ने चुनाव जीता था। कलराज मिश्र ने इस बार चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है इस वजह से देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है जो कि अपना दल के कोटे में है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



