शिवपाल यादवNews politics Trending लोकसभा 2019 

शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के 14 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

2017 विधानसभा का वोट और जब अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच विधानसभा प्रत्याशियों को टिकट देने के कारण ठन गई थी। उस समय से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। जिसके बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी एक नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। शिवपाल यादव अब अपनी इस पार्टी से लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतार रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें से उत्तर प्रदेश में 2 बिहार में 6 राजस्थान में 1 और हरियाणा में 5 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की 12 लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदलकर सुनीता देवी की जगह छोटे लाल यादव को टिकट दिया है। वहीं देवरिया लोकसभा सीट से उन्होंने विनय कुमार सिंह अमेठिया को लोकसभा का टिकट दिया है। राजस्थान के अलवर लोकसभा सीट से उन्होंने अनूप कुमार मेघवाल को लोकसभा का टिकट दिया है। बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

हालांकि शिवपाल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ कोई भी प्रत्याशी अपनी पार्टी की तरफ से नहीं उतारा है। उन्होंने जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री सुनीता यादव को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ से रमेश कुमार ठुकराल ,कौशांबी से राजदेव, गोंडा से कुतुबुद्दीन खान ,बांसगांव से सुरेंद्र कुमार भारती को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी की तरफ से बुंदेलखंड में दहशत का दूसरा नाम दस्यु सरगना मलखान सिंह को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन तैयार करके भाजपा को हराने की कोशिश में लगे हैं। वहीं कांग्रेस इस गठबंधन से अलग अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहा है।

Summary
शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के 14 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
Article Name
शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के 14 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
Description
शिवपाल यादव अब अपनी इस पार्टी से लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतार रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment