Breaking News News Science 

देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार की घोषणा

देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर की घोषणा कर दी गई है। 26 सितंबर को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं के नाम जारी किए गए। सीएसआईआर के 77 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के के संस्थापक और निदेशक के नाम से देश का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर दिया जाता है।

यह पुरस्कार हर वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य होता है कि भारत में रहने वाली असीम प्रतिभाओं को देश के समक्ष उजागर किया जाए।यह पुरस्कार विज्ञान की 7 श्रेणियों में वितरित किए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीएसआईआर के वैज्ञानिकों को टेक्नोलॉजी अवार्ड से सम्मानित किया।

विज्ञान परिषद में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बने। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सहित अन्य गणमान्य जन कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएसआईआर के महानिदेशक शेखर मांडे ने स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

जरूर देखें –अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसने कहा जाहिल, पढ़िए पूरी खबर

कार्यक्रम में युवा वैज्ञानिक कैटेगरी में जीतने वाले शोधकर्ताओं को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों का वितरण केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किया। साथ ही युवा वैज्ञानिक अर्थात स्कूल के बच्चों को भी सीएसआईआर की ओर से सम्मानित किया गया।आयोजन में सीएसआईआर की ओर से पहली बार विकसित फ्यूल सेल प्रोटो टाइप का लांच किया गया।

देश में हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए देश के वैज्ञानिकों, युवाओं तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले सभी देशवासियों को उत्साहित किया जाता है।

इस कार्यक्रम का मुख्य  उद्देश्य है भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचाना है।

Related posts

Leave a Comment