वित्त मंत्री अरुण जेटली को खतरनाक कैंसर हुआ, रिपोर्ट सामने आने के बाद हुआ बड़ा खुलासा
जिस तरह से बीजेपी पार्टी के एक के बाद एक बड़े दिग्गज नेता बीमार हो रहे है, उन्हें देख कर तो यही लगता है कि आज कल बीजेपी का काफी बुरा समय चल रहा है। बता दे कि अमित शाह के बाद अब वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर भी एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां दरअसल अरुण जेटली को खतरनाक कैंसर हुआ है। अब ये कैंसर कौन सा है और अरुण जेटली इस कैंसर से कैसे बचेंगे ये जानने के लिए तो आपको पूरी खबर पढ़नी पड़ेगी। दरअसल हाल ही में भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली को अपनी बीमारी के बारे में पता चला है। गौरतलब है कि जब से जेटली साहब की बीमारी की खबर सामने आई है, तब से विरोधी पार्टियों में भी खलबली सी मच गई है। हालांकि अरुण जेटली अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका जा चुके है।

अरुण जेटली खतरनाक कैंसर की चपेट में..
गौरतलब है कि अरुण जेटली बीते बुधवार को ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। मगर तब भी मीडिया वालो से उनकी बीमारी के बारे में छुपाया जा रहा था। जी हां जब वो अमेरिका के लिए जा रहे थे, तब सबसे यही कहा गया था कि वो अपनी किडनी के नार्मल चेक अप के लिए वहां जा रहे है, लेकिन वास्तव में बात कुछ और ही थी। बता दे कि पिछले साल मई के महीने में किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के बाद अरुण जेटली जी को कुछ ही समय पहले फिर से किडनी से संबंधित कुछ समस्या हुई थी। ऐसे में जब उनकी जाँच की गई तो पता चला कि उन्हें सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का कैंसर हुआ है। इसके इलावा इस कैंसर के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि अरुण जेटली जी को जो बीमारी हुई है, वो काफी दुर्लभ किस्म की बीमारी है।
यही वजह है कि जब उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला तो वह फ़ौरन अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका चले गए। जी हां अब अमेरिका में ही उनका इलाज किया जाएगा। गौरतलब है कि अरुण जेटली को खतरनाक कैंसर होने के बाद से ही हर कोई उनके लिए दुआएं मांग रहा है। यहाँ तक कि इस बार अरुण जेटली बजट भी पेश नहीं कर पाएंगे, क्यूकि उनका इलाज कब तक चलेगा, ये कोई नहीं कह सकता। दरअसल अरुण जेटली को खतरनाक कैंसर होने के बाद से ही ये अटकले लगाई जा रही है कि इस बार बजट पेश करने की जिम्मेदारी किसी और मंत्री को दी जाएगी। वही दूसरी तरफ कई दिग्गज नेताओ ने अरुण जेटली के जल्दी ठीक होने की कामना की है।
बहरहाल हम तो यही दुआ करते है कि अरुण जेटली जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




May almighty bless him & he will recoup soon .
God, please relieve him from this disease.