राहुल गांधी नेNews 

बीजेपी के शासन काल में किसानों को मिली जेल-राहुल गांधी

विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी इस समय अपने तेवर में है । मध्यप्रदेश में दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने जनसभा को मुरैना में संबोधित किया । संबोधन के दौरान उन्होंने किसानों पर दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के मसले जोर-शोर से उठाया ।
राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा ।  किसानों के साथ हुए बर्बरता और नृशंस लाठीचार्ज को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसान हमेशा से अपने अधिकारों के लिए ही लड़ते हैं ।  मौजूदा केंद्र सरकार जो विकास की बात करती है वह किसानों को जेल में डाल देती है । उन पर लाठीचार्ज करवाती है । उन पर गोलीबारी की  करवाई जाती है लेकिन मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व कहाँ जाता है । जब 9000 करोड़ रूपए लेकर कोई व्यक्ति देश के बाहर भाग जाता है ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विजय माल्या जो कि भारत देश का  9000 करोड़ रुपए लेकर भाग गया । सरकार उसको पकड़ने के लिए कुछ नहीं करती । वह भागने से पहले संसद में वित्त मंत्री से मिलकर गया और बताया कि वह लंदन जा रहा है । मौजूदा केंद्र सरकार के वित्त मंत्री ने उनके खिलाफ ना तो पुलिस को , ना तो ईडी और ना ही सीबीआई को किसी प्रकार की सूचना दी ।
उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता को सूचित करते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो मनरेगा के लिए 33000 करोड़ पर आवंटित किए गए थे लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने उस योजना के सारे पैसे ले लिए । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह पार्टी पूरे देश में पंचायती राज के ढांचे को संपूर्ण तरह से नष्ट करना चाहती है।
राहुल गांधी ने जमीन अधिग्रहण बिल के बारे में लोगों को बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो जमीन अधिग्रहण बिल के तहत किसानों से पूछ कर पंचायतों से पूछ कर उनकी जमीन ले जाती थी और उन्हें मार्केट रेट से 4 गुना ज्यादा कीमत दी जाती थी।  लेकिन जब से मोदी जी की सरकार बनी है वह जमीन अधिग्रहण को खत्म करना चाहती है ।

Related posts

Leave a Comment