पाकिस्तान केNews 

पाकिस्तान ने कहा भारत की नजर से हमें ना देखे अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान अपने आप को इस समय अकेला पा रहा है ।  कोई भी देश कोई भी राष्ट्र उसकी सहायता करने को तैयार नहीं है ।  ऐसे में पाकिस्तान के अमेरिका से अपनी स्थिति को अपने संबंधों को सुधारने की जुगत में लगा हुआ है ।
पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि अमेरिका को इस्लामाबाद और वाशिंगटन के रिश्ते को भारत के साथ संबंधों के दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए ।  भारत एक ऐसा देश है जो कि हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है ।  भारत अपने देश की अर्थव्यवस्था को पहले से बेहतर कर चुका है  । वह रक्षा तंत्र में भी अपने आपको मजबूत करने के लिए वह अमेरिकी प्रतिबंधों और अमेरिकी संबंधों का भी ख्याल नहीं रख रहा ।
गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में रूस के साथ एस 400 डील की है और भारत अमेरिका के साथ अपने संबंधों को बिगड़ने भी नहीं दिया ।  जबकि अमेरिकी प्रशासन हमेशा रूस के साथ संबंधों पर भारत को धमकियां देता रहा है और भारत पर अपने वर्चस्व को दिखाने का प्रयास करता रहा है ।  इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एस 400 डील को सफलतापूर्वक करके अमेरिका की नींद उड़ा दी हैं ।
भारत और अमेरिका के रिश्ते में थोड़े से दरार को देखते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों को फिर से सुधारने की कोशिश की है ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद पुलिस ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों को विश्वास दिलाने की कोशिश की कि इस 70 साल पुराने संबंध को भारत के नजरिए से देखना उचित नहीं होगा । कुरैशी ने बताया कि समय के साथ ऐसी स्थितियां बनती है । जिसमें हमें क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए बदलाव करने पड़ते हैं ।  ऐसे में पाकिस्तान के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।  उन्होंने यह भी बताया कि एक दौरे में बात अगर नहीं बनी तो वह आगे भी इसके लिए दौरा करेंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने देश में कई गंभीर संकट आए हुए हैं ।  पाकिस्तान देश पानी के संकट से जूझ रहा है और ऐसे में बांधों के लिए चंदा लेने का फैसला किया है । सरकारी खर्चों को कम से कम करने की कोशिश की जा रही है ।

Related posts

Leave a Comment