कपिल शर्मा के फैंस के लिए 2 बड़ी खबरे
कपिल शर्मा के फैंस के लिए 2 खबरें जल्द आने वाली है| कपिल शर्मा के खुद घोषणा किया है कि वो जल्द ही अपने नए शो के साथ आने वाले है| कपिल शर्मा के अनुशार आप जल्द ही “द कपिल शर्मा” शो का मजा ले सकते है| इसके साथ ही कपिल शर्मा से जुडी एक और खबर सामने आयी है जिसमे ख़ुलासा हुआ है कि, शर्मा जी जल्दी ही शादी करने वाले हैं|
द कपिल शर्मा
बिलकुल सही सुना आपने| दिसम्बर में कपिल शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी शादी करने वाले है| ये शादी पंजाब में ही आयोजित होगी| इस कॉमेडियन की शादी का कार्यक्रम लगभग 4 दिनों की होगी|
दूसरी तरफ सबसे बड़ी खबर यह है कि कपिल शर्मा अपने नए शो की शुरुआत अपने पुराने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ करने जा रहे है| जिस बात की पुष्टि खुद कपिल ने की है| आप कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एकबार फिर एक साथ देख पाएंगे|
आपको मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया में शो करके लौटने के समय दोनों के बीच फ्लाइट में झगड़ा हो गया था| लेकिन अब ये दोनों कॉमेडियन फिर से सभी दरारें भरने के बाद फिर से एक साथ मंच पर अपना जलवा दिखाएंगे| इस बात पर मुहर खुद कपिल शर्मा ने लगायी है|
हालांकि ये खबर चौकाने वाली रही है| कपिल शर्मा ने ट्विट किया कि एक बार फिर से दोनों साथ आ रहे हैं| भारती सिंह ने ट्विटर पर ही कहा है कि आ जाओ जल्दी तो ये खबर कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खबर है|
कपिल शर्मा को भला कौन भूल सकता है| एक समय ऐसा भी रहा है कपिल शर्मा के जीवन में जब लोग उन्हें सुपरस्टार कहते थे| शो बंद हुआ है ये डुबता हुआ सितारा कहलाते हैं| पिछले साल मोस्ट सेंसेशनल सेलेब्रटी भी कपिल शर्मा ही रहे थे लेकिन इसबार इलियाना डिक्रूज़ नंबर वन पर हैं| ये खबर खासकर कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों के लिए थी| कपिल शर्मा के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है|

