राहुल गांधीBreaking News Featured Article politics 

मानहानि के एक मामले में अहमदाबाद कोर्ट ने दी राहुल गांधी को जमानत

शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी को अहमदाबाद कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में जमानत दे दी है। अदालत में पेश होने के लिए राहुल गांधी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। दरअसल राहुल गांधी ने नोटबंदी के समय अहमदाबाद के एक सहकारी बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए अहमदाबाद की अदालत ने फिलहाल राहुल गांधी को जमानत दे दी है। राहुल गांधी के साथ-साथ देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी इस समय घनघोर आंतरिक संकट से जूझ रही है। राहुल गांधी फिलहाल अपनी पार्टी को इस संकट से निकालने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं हैं।

यह है पूरा मामला

कांग्रेस पार्टी के गुजरात प्रवक्ता मनीष दोषी ने इस मुकदमे के विषय में हल्की सी जानकारी देते हुए कहा था कि राहुल गांधी के साथ साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भी समन जारी हुआ था। दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि पिछले वर्ष राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने अहमदाबाद के एक सहकारी बैंक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह बैंक 745.59 करोड रुपए के पुराने नोट बदलने के घोटाले में शामिल हैं। देश के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह बैंक के निवेशकों में से एक हैं। इस तरह का आरोप लगाने के बाद बैंक और उसके चेयरमैन अजय पटेल ने राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला पर मानहानि का केस कर दिया था। जिसके बाद अदालत ने प्रथम दृष्टया सबूत को देखते हुए 9 अप्रैल को दोनों लोगों के खिलाफ समन जारी किया था। फिलहाल राहुल गांधी को जमानत मिल चुकी है।

कांग्रेस पार्टी भी है संकट में

जहां एक तरफ राहुल गांधी मानहानि के मामले में समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई अध्यक्ष ना होने के कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार टूटता जा रहा है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने कई नेताओं के निवेदन करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया। तब से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा ओं की झड़ी लग गई है।

Summary
मानहानि के एक मामले में अहमदाबाद कोर्ट ने दी राहुल गांधी को जमानत
Article Name
मानहानि के एक मामले में अहमदाबाद कोर्ट ने दी राहुल गांधी को जमानत
Description
मानहानि के एक मुकदमे का सामना कर रहे हैं राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला मैं से राहुल गांधी को अहमदाबाद कोर्ट ने जमानत दे दी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment