आईपीएस अधिकारीBreaking News Crime Entertainment News 

आईपीएस अधिकारी का दावा, श्रीदेवी की की गई थी हत्या

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पहली महिला सुपरस्टार के नाम से मशहूर श्रीदेवी का निधन पिछले वर्ष फरवरी में दुबई में बाथटब में डूबने के कारण हो गया था। जांच पड़ताल के बाद यह खबर सामने आई थी कि ज्यादा शराब के कारण श्रीदेवी अपना होश संभाल नहीं सकीं और बाथटब में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। उस समय उसी होटल में उनके पति बोनी कपूर भी ठहरे हुए थे। मगर अब केरल के डीजीपी और आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने खुलासा करते हुए कहा है कि श्रीदेवी की मौत स्वभाविक नहीं थी। बल्कि उनकी हत्या की गई थी। ऋषिराज सिंह ने ही यह दावा अपने दोस्त डॉक्टर उमादथन के हवाले से किया है। जिनकी अभी कुछ समय पहले मृत्यु हो गई है।

डॉक्टर उमादथन का यह दावा

डॉक्टर उमादथन कोई साधारण डॉक्टर नहीं थे। बल्कि उन्हें क्राइम मामलों का और विशेषकर मर्डर मिस्ट्री के मामले सुलझाने का एक्सपर्ट माना जाता था। जब केरल की पुलिस कोई मामला नहीं सुलझा पाती थी तो उन्हें ही बुलाया जाता था। वह एक फॉरेंसिक डॉक्टर थे। वह ऋषिराज के मित्र भी थे। जब एक बार ऋषिराज ने उनसे श्रीदेवी की मौत पर सवाल पूछा तो डॉक्टर साहब ने स्पष्ट रूप से कहा था कि शराब के नशे में कोई भी व्यक्ति 1 फुट गहरे बाथटब में नहीं डूब सकता। उनका कहना था कि जब तक बाहर से कोई दबाव ना बनाया जाए तब तक शराब पिए हुए भी कोई व्यक्ति इस तरीके से 1 फीट के बाद तब में नहीं डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूर किसी ने श्रीदेवी का पैर और सर पकड़ कर बात कर के अंदर दबाया होगा तभी उनकी मौत हुई। हालांकि सबूतों के अभाव में दुबई पुलिस ने इस मामले को बंद कर दिया था।

विदेशों में भी करते थे मदद

आईएएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने अपने दोस्त डॉक्टर उमादथन पर एक आर्टिकल ही लिखा है। डॉक्टर क्राइम मामलों को सुलझाने में इतने एक्सपर्ट दें कि कभी-कभी लीबिया की सरकार भी उनसे इस मामले में मदद लिया करती थी। केरल की सरकार ने एक अलग पद बनाकर उन्हें अपने साथ काम करने के लिए जुड़े रखा था। हालांकि पिछले महीने एक निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

Summary
आईपीएस अधिकारी का दावा, श्रीदेवी की की गई थी हत्या
Article Name
आईपीएस अधिकारी का दावा, श्रीदेवी की की गई थी हत्या
Description
केरल के डीजीपी और आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने अपने डॉक्टर दोस्त के हवाले से यह दावा किया है कि श्रीदेवी की मौत सामान्य नहीं बल्कि एक हत्या थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment