राहुल गाँधी का इस्तीफाNews politics Trending 

राहुल गाँधी का इस्तीफा , हार के बाद मैदान छोड़ के भागे कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गाँधी का इस्तीफा : 2019 लोकसभा चुनाव की महाहार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने करीब एक महीना चले इस्तीफा ड्रामा के उपरांत काफी मान मनौव्वल और आनाकानी करते हुए पता नहीं किस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है|

इसकी आधिकारिक पुष्टि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए करी जो कि उनका ऑफिस चलाता है| चार पेज के इस लंबे चौड़े लेटर में उन्होंने कई लोगों पर सवाल उठाए बिना नाम लिए और अपना इस्तीफा दिया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया 1 महीने में हो जानी चाहिए| राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया|

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अध्यक्ष के रूप में 2019 के चुनावों की हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं| हमारी पार्टी के भविष्य के विकास के लिए जवाबदारी महत्वपूर्ण है| मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और मेरे लिए कांग्रेस का अध्यक्ष रहना गर्व की बात थी|

“100 years into the future, the earth has been completely destroyed. People are living on Mars.” Elon Musk

राहुल गाँधी का इस्तीफा : नए अध्यक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी ने कहा

कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी दे चुके हैं इस्तीफा (फोटो IANS)

नए अध्यक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि “मैं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं| मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है|” राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द से जल्द बुलाई जानी चाहिए और उस पर फैसला होना चाहिए| राहुल गांधी ने कहा कि एक कार्यकर्ता के तौर पर जो भी मेरी भूमिका होगी उसे मैं पूरी तरीके से निभाऊंगा और बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ मेरी वैचारिक जंग जारी रहेगी|

ट्विटर पर ड्रामा करने के बाद कांग्रेस सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी अपनी माता जी सोनिया गांधी के साथ 5 जुलाई को अमेरिका जाएंगे यानी गाँधी परिवार अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया से दूर रहेगा| कुल मिलाकर समझा जा सकता है कि लोकसभा में मिली हार के बाद राहुल गांधी जो कि अध्यक्ष थे ,उन्होंने मैदान छोड़ दिया है|

यह तो है इस पार्टी का हाल जिसे ए ओ ह्यूम ,एक अंग्रेज द्वारा बनाया गया था और जो कि आज भी एक विदेशी परिवार के दम पर ही चल रहा है| देखना होगा कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी फिलहाल किसे बलि का बकरा बनाते हुए अंतरिम अध्यक्ष चुनती है|

 

राहुल बाबा हुए दुखी तो कमलनाथ ने मानी हार

Related posts

Leave a Comment