अध्यक्ष राहुल गांधीNews 

राहुल गाँधी ने संघ पर किया हमला

2019 के चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार रैलियां जनसभा और बड़े-बड़े शैक्षिक संस्थानों को संबोधित कर रहे हैं ।  एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया ।
शिक्षकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत देश के शिक्षा नीति ,  शिक्षा कार्यक्रम , शिक्षा प्रणाली पर जोरदार हमला किया । उन्होंने अन्य देशों की शिक्षा प्रणाली में और भारत देश की शिक्षा प्रणाली के बीच का तुलनात्मक विश्लेषण भी किया और उस पर अपने विचार रखें ।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में हर एक व्यक्ति को अपनी बात कहने का और आवाज उठाने का हक और स्पेस होना चाहिए ताकि वह अपनी बात को अपने से बड़े लोगों के बीच सही तरीके से रख सके ।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षकों को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है । हमारे शिक्षक अपने कर्तव्य पालन के लिए मेहनत कर रहे हैं ।  उनका भविष्य सुरक्षित होना चाहिए । उन्होंने इस बात की गहरी चिंता जताई कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में स्कूल कॉलेजों की फीस मनमानी रूप से बढ़ाई जा रही है ।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और भारत के एजुकेशन सिस्टम पर बराक ओबामा के द्वारा दिए गए बयान की भी चर्चा की। बराक ओबामा ने कहा था अमेरिकी विद्यार्थियों को शिक्षा,  अध्ययन,  अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है । ऐसा केवल इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हमारे पास शिक्षक है लेकिन भारतीय शिक्षक नहीं ।
अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस के कार्यप्रणाली के खिलाफ नहीं हूं बल्कि मुझे लगता है कि पब्लिक इंस्ट्यूशंस की कार्यप्रणाली और शिक्षा प्रणाली में और बेहतर सुधार होना चाहिए ।
अपने संबोधन के दौरान अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि मुझे लगता है  कि शिक्षकों पर एक खास विचारधारा का हमला हो रहा है। और हम इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। किसान, मजदूर सबका यही दर्द है। एक अरब से अधिक आबादी का देश एक विचारधारा से नहीं चल सकता।’ राष्ट्र स्वयं को खुद संगठित करेगा इसके लिए किसी एक व्यक्ति व व्यक्तित्व की आवश्यकता देश  को नही है ।

Related posts

Leave a Comment