राफेल डील मामले ने लिया मोड़ उठने लगे मौजूदा सरकार पर सवाल
राजनीतिक क्षेत्र में राफेल डील हमेशा से ही सियासी हलचल को बढ़ा देने का काम करता है ऐसे में राफेल डील पर नया ट्विस्ट आने की वजह से सियासी पारा और चढ़ गया है । सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राफेल डील से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं । देश में यह खबर फैलते ही सियासी पारा आग की तरह बढ़ चुका है । ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार राफेल डील पर अपनी थ्योरी को यूज कर रही है लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में यह थ्योरी कितना काम करती है ।
सरकार पर उठने लगे हैं सवाल
इसके साथ ही राफेल डील से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण फाइलों के गायब हो जाने से केंद्र सरकार पर ही सवाल उठने लगे हैं । राजनीति क्षेत्र के गलियों में ऐसे कथन सुनाई देने लगे हैं कि अगर दस्तावेज ही चोरी हो जा रहे हैं तो सरकार अब तक क्यों चुप है ? इस मामले को लेकर सरकार ने अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की अगर राफेल डील से संबंधित फाइलें चोरी हो गई हैं तो सरकार ने क्या अदालत को इसके बारे में सूचना दी है कि नहीं और अभी तक सरकारी दस्तावेज गायब होने की पुलिस में रिपोर्ट क्यों नहीं लिखाई गई ? इन सब प्रश्नों का उत्तर देने में सरकार अभी पूरी तरह से विफल पाई गई है ।
राहुल गांधी ने हमला बोला
राहुल गांधी सियासी क्षेत्र में राफेल डील को लेकर काफी अपने चुनावी रैलियों में जनसभा में बोलते हुए नजर आते रहे हैं । ऐसे में राहुल से संबंधित फाइलों के चोरी हो जाने से राहुल गांधी को मौजूदा केंद्र सरकार पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है । उन्होंने कहा कि अब लाइन सामने आ रही है कि राफेल डील से से संबंधित फाइल गायब हो गया । कागज गायब हो गए ? इसका मतलब है कि यह सच्चे हैं । इनसे साफ है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर फ्रांस सरकार के साथ समानांतर बात की थी ।
एप्पल डी से संबंधित फाइलों को चोरी हो जाने से देश में सियासी माहौल का पारा का पिछड़ा हुआ है आने वाले समय में यह देखना लाजमी होगा कि राफेल डील का मुद्दा किस पार्टी को अधिक सफलता दिलाती है ।
देश और विदेश से जूसी हुई और भी मजेदार खबरें सिर्फ और सिर्फ India Alive पर.

Author, Writer, Poet
Summary

Article Name
राफेल डील मामले ने लिया मोड़ उठने लगे मौजूदा सरकार पर सवाल - Youth Express
Description
राजनीतिक क्षेत्र में राफेल डील हमेशा से ही सियासी हलचल को बढ़ा देने का काम करता है ऐसे में राफेल डील पर नया ट्विस्ट आने की वजह से सियासी पारा और चढ़ गया है
Author
Kunwar Hari Om
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


