जानिए आखिर कांग्रेस ने क्यो कहा मोदी है तो मुमकिन है
मेहुल चौकसी और नीरव मोदी दोनो मामा और भांजे पंजाब नेशनल बैंक को तकरीबन करोड़ों रुपए का चूना लगाकर पिछले साल ही भारत से रफूचक्कर हो गए थे । मौजूदा केंद्र सरकार आज भी इन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है । नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मामले को लेकर के ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने इसे आगे बढ़ा दिया है नीरव मोदी को भारत लाने के अनुरोध पर विचार करने के लिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट के पास नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को भेज दिया गया है । प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले के बारे में कहा कि अभी हाल ही में दो दिन पहले ही लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भेजने इस मामले को भेजने के लिए ब्रिटिश की मंत्री साजिद जाविद के फैसले की आधिकारिक सूचना दी जा चुकी है ।
कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण मामले को लेकर सीधे तौर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है । कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में कहा कि हाल ही में छोटा मोदी लंदन में देखा गया है । वह भारत के गरीब लोगों के पैसे को लूट कर शानदार जीवन जी रहा है । जब उसे लंदन में देखा गया तो तकरीबन उसने दस हज़ार पाउंड की जैकेट भी पहन रखी है । ऐसे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि मोदी है तो नामुमकिन भी पूर्ण रूप से मुमकिन है । इसलिए कहा जाए कि मोदी है तो मुमकिन है । उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी बैंक एक तरीके से फ्रॉडस्टर सेटेलमेंट की कंपनी चला रहे हैं और अपने कार्यकाल में और मोदी के कार्यकाल में भगोड़े ने तकरीबन एक लाख करोड रुपए भारत के देश की जनता के लूट लिए हैं और मौजूदा केंद्र सरकार इन्हें पकड़ने में पूरी तरीके से नाकामयाब रही है । अतः मोदी है तो मुमकिन है ।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह विचार बिल्कुल ही सही है कि पहले बैंकों से तकरीबन 23000 करोड रुपए लूटे और फिर बिना किसी परेशानी के देश से फरार हो जाओ और इसके बाद भारत देश का सर्व सम्मान सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और इलेक्शन डिपार्टमेंट और प्रवर्तन निदेशालय का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक बनाओ ।
मोदी है तो मुमकिन है

