Entertainment 

रामायण के वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले दावे पर उठा सवाल, दूरदर्शन ने पेश की सफाई

ये तो हम सभी जानते ही हैं कि ये समय देशभर में लॉकडाउन का चल रहा है ऐसे में दर्शकों के विशेष मांग पर रामानंद सागर की रामायण ने टीआरपी रेटिंग्स में कई रिकॉर्ड बनाए। कहा जा रहा है कि इस समय रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला प्रोग्राम बन गया है । दरअसल ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने खुद दी की 16 अप्रैल को प्रसारित किया गया एपिसोड 7 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लेकिन अब शो की व्यूअरशिप और रामायण के वर्ल्ड रिकॉर्ड के दावे पर विवाद गरमाया हुआ है। अब इस दूरदर्शन की तरफ से बयान आया है।

रामायण के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर दूरदर्शन ने दी सफाई

इसी सबमें कंफ्यूजन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है, लाइव मिंट ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर से संपर्क किया। इतना ही नहीं उनसे पूछा कि किस बिनाह पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की बात कही गई, शशि ने जवाब देते हुए लिखा- हमें ये पता है कि टीवी रेटिंग्स वाले खेल के बाहर भी बहुत सारे लोगों ने ये शो देखा है। आपको बताते चलें कि मोबाइल टीवी सर्विसेज, जिन पर डीडी के चैनल्स आते हैं, जैसे जियो टीवी और एमएक्स प्लेयर, उनके माध्यम से।

बात करें आंकड़ों की तो रामायण की व्यूअरशिप बताती है कि इसे लॉकडाउन के दौरान 200 मिलियन यानी 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। मैं रिकॉर्ड वगैरह के फेर में नहीं पड़ूंगा, मगर लॉकडाउन के दौरान दोबारा इस महाकाव्य को देखने के लिए बहुत सारे परिवार एकसाथ आए। लोगों को घर पर सुरक्षित रखने में ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ने अपना काम काफी प्रभावी तरीके से किया।

कानून मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी स्तर का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, शास्त्री भवन की चौथी मंजिल सील

दरअसल मीडिया की माने तो दूरदर्शन का दावा झूठा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन सीरीज MASH का आखिरी एपिसोड 10 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। इस हिसाब से रामायण दुनिया का सबसे ज्यादा देखा गया शो नहीं है। मैश का ये एपिसोड 28 फरवरी 1983 को प्रसारित किया गया था।

Related posts

Leave a Comment