पाकिस्तानEconomy Featured Article News Opinion 

पुलवामा इफ़ेक्ट: पाकिस्तान में टमाटर ३०० रुपये / किलो

पुलवामा , 14 फरवरी 2019, 44 जवानों की शहादत का दिन। उस दुखपूर्ण दिन को बीते हुए आज 10 दिन हो गए, लेकिन आंखे अभी भी नम हैं। ऐसे समय में पूरा देश अपने अपने  तरीके से उन शहीदों को गर्वान्वित करने की कोशिश कर रहा है। जहा फिल्म जगत ने पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक लगाई, सरकार विश्वस्तरीय दबाव डाल रही, वायुसेना युद्ध अभ्यास में लगी है और अर्ध्य सैनिक बल कश्मीर की तरफ कूच कर रहे हैं।वहीँ हमारे किसान किसी से कम नहीं ठहरे। मध्य प्रदेश के किसानों ने शहादत का बदला लेने के लिए अपना सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली  हथियार उठाया है। और वह है उनके द्वारा उपजायी जाने वाली सब्जियां।  मध्य  प्रदेश के किसानों ने तय किआ है की अब से वहा उपजायी जाने वाली सब्जिया पाकिस्तान को नहीं भेजी जाएँगी।

गौरतलब है की रोजाना लगभग २५००  टन टमाटर पाकिस्तान को भेजा जाता रहा है। यह टमाटर श्रीनगर के व्यापारिओं को जाता है जो की उसको आगे मुज़्ज़फ़राबाद निर्यात करते हैं। मुज़्ज़फ़राबाद से वह टमाटर पाकिस्तान के महत्वपूर्ण शहरों में भेजा जाता है।

उनके इस निर्णय से प्रेरित देश के बाकि हिस्सों में भी किसानों ने टमाटर पाकिस्तान को भेजना बंद कर दिआ है। न्यूज़ एजेंसी ANI को एक किसान ने कहाहम किसान हैं, टमाटर उगाते है, उसका निर्यात पाकिस्तान में भी करते है। और वो हमारा खाना खा कर हमारे जवानों को मार रहे हैं। हम पाकिस्तान को बर्बाद देखना चाहते हैंवही दूसरे किसान ने कहाहमें  कीमत की चिंता नहीं है, अगर जवान नहीं रहेंगे तो क्या रहेगा, हम कैसे रहेंगे, सारा कमाया पैसा बेकार है”|

हलाकि पाकिस्तान की मीडिया से कुछ लोग इस बात से इंकार कर रहे है और उनके अख़बार लिखते है की पाकिस्तान ने भारत के टमाटर को दो साल पहले ही प्रतिबंधित कर दिआ था। अगर इस बात को मान भी लिया जाये, तो वो टमाटर के भाव का अचनाक से 70-90/ किलो  से 300/ किलो जाने को कैसे न्यायसंगत ठहराएंगे? और इस बात पर भी वो एकमत नहीं हैं, जहा एक तरफ कुछ लोग इस बात को इनकार  कर रहे, वही इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में एक पाकिस्तानी पत्रकार टमाटर बंद करने का बदला बम मार के देना चाहते हैं।

एक तरफ सरकार ने पाकिस्तान से आयात पर कर बढ़ा दिया वही  दूसरी तरफ किसानों ने निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया। पाकिस्तान को पुलवामा में घिनौनी हरकत करवाने का जवाब इस बार एकत्रित भारत के चौतरफा मार से मिल रहा है।

Summary
पुलवामा इफ़ेक्ट: पाकिस्तान में टमाटर ३०० रुपये / किलो - India Alive
Article Name
पुलवामा इफ़ेक्ट: पाकिस्तान में टमाटर ३०० रुपये / किलो - India Alive
Description
किसानों ने तय किआ है की अब से वहा उपजायी जाने वाली सब्जिया पाकिस्तान को नहीं भेजी जाएँगी। रोजाना लगभग २५००  टन टमाटर पाकिस्तान को भेजा जाता रहा है।
Author
Publisher Name
Udeshya Mishra
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment