कपिल को बड़ी सफलता मिली, ख़ुशी से झूम उठे कपिल शर्मा शो के कलाकार
कहते है कि लोग जब किसी इंसान या किसी भी चीज के बारे में अच्छी या बुरी बातें बोलते है, तो वह इंसान या चीज दोनों ही चर्चा का विषय बन जाते है। बहरहाल कपिल शर्मा शो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल पिछले कई दिनों से सिद्धू जी के ब्यान के कारण लोग कपिल के शो के बारे में काफी बातें कर रहे है और इस शो को काफी तवज्जु दे रहे है। जिसके कारण कपिल को बड़ी सफलता मिली है। जी हां इन सब बातों का असर वास्तव में कपिल शर्मा शो की टीआरपी पर पड़ा है।

कपिल को बड़ी सफलता मिली..
http://स्पिन ऑफ के लिए तैयार, ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के नए कलाकार
आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस शो की टीआरपी पहले से कही ज्यादा बढ़ चुकी है। गौरतलब है कि इस बार टीवी रेटिंग के हिसाब से कपिल के शो को काफी अच्छा रैंक मिला है। जी हां वह पिछले हफ्ते की बजाय इस हफ्ते ज्यादा ऊपर पहुँच गए है। बता दे कि पिछले हफ्ते से कपिल शर्मा का शो चौथे स्थान पर चल रहा था। मगर इस बार इस शो ने छलांग लगा के दूसरे पायदान की जगह हासिल कर ली है। इसका मतलब ये है कि अब लोगो का इंटरेस्ट फिर से इस शो को देखने में बढ़ चुका है।
अब इसे बुरी पब्लिसिटी का असर कहे या कपिल की कॉमेडी का असर जो उन्हें इतने कम समय में इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई है। हालांकि इस बार जो कपिल को बड़ी सफलता मिली है, उसमे कपिल से ज्यादा इस शो के बाकी सह कलाकारों का काफी बड़ा हाथ है। वो इसलिए क्यूकि इस शो को सफल बनाने में उन्होंने भी काफी मेहनत की है।
यही वजह है कि शो की टीआरपी देखने के बाद इस शो के कलाकार भी ख़ुशी से झूम रहे है ।
टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



