नामांकन पर्चाFeatured Article News politics Trending 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वराणसी लोकसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल वाराणसी में रोड शो करने के दौरान विपक्षी दलों को इस बात का यकीन दिला दिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में 23 मई को जो परिणाम आएगा उसमें विपक्ष के कई ख्वाबों पर पानी फिर सकता है। और इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने आज सुबह भरा नामांकन पर्चा – 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वाराणसी से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ साथ भाजपा को समर्थन देने वाले दलों के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सबसे पहले सुबह काल भैरव मंदिर में दर्शन किया उसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर नामांकन करवाया जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन पर्चा देखा वही इस दौरान भारतीय जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर्चा दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सुषमा स्वराज पीयूष गोयल जेपी नड्डा लोग जनता पार्टी चीफ रामविलास पासवान शिव सेना चीफ उद्धव ठाकरे शिरोमणि अकाली दल जी प्रकाश सिंह बादल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत देशभर के 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी बीजेपी और एनडीए के प्रमुख नेता बनारस में मौजूद रहे। इससे पहले वाराणसी में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 7 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला जिसमें लाखों की संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 2 दिनों से वाराणसी के दौरे पर हैं। क्योंकि चुनावी प्रक्रिया लगातार चल रही है इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के साथ-साथ भाजपा समर्थकों को भी संबोधित किया और उनसे अपील की, कि वह दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों से इस बात पर किसी भी प्रकार का प्रश्न ना करें कि वह किस पार्टी से हैं और उनकी मंशा क्या है…

Related posts

Leave a Comment