पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जीNews politics 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोशल मीडिया को लेकर कही यह बात

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब राजनीति से सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में भारत के सर्वोच्च पद को सम्मानित किया। 2019 में भारत सरकार ने उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया।

प्रणव दा के रूप में जाने जाने वाले प्रणब मुखर्जी कोलकाता में एक मीडिया पुरस्कार समारोह के दौरान नजर आए। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर खबरों को शेयर करने से पहले सावधान हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया का लोगों के बीच गहरा असर है। इसलिए लोगों को खबरें शेयर करने से पहले उसके प्रमाणिकता की पुष्टि कर लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना जांचे खबरें शेयर करने के कारण कई तरह के सामाजिक और सांप्रदायिक भेदभाव उत्पन्न होते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कही कुछ महत्वपूर्ण बातें

सोशल मीडिया

भारत रत्न से सम्मानित प्रणव दा ने मीडिया बंधुओं से बात करते हुए कहा कि लोग प्रिंट मीडिया पर काफी भरोसा करते हैं। लोगों का प्रिंट मीडिया तक पहुंच भी काफी अच्छा है। इसलिए वह जो भी खबर पढ़ते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि यह खबर प्रामाणिक और सत्यापित होगी। इसलिए वह उस खबर पर पूरी तरह से भरोसा कर लेते हैं। मगर सोशल मीडिया के मामले में ऐसा नहीं है। कुछ अराजक तत्व झूठी और गलत खबरों को तुरंत ही सोशल मीडिया के जरिए फैला देते हैं। जोकि सांप्रदायिक माहौल खराब होने का कारण बन सकती है।

समारोह में हुआ मीडिया बंधुओं का सम्मान

कोलकाता में मीडिया पुरस्कार समारोह के दौरान पीटीआई के दो फोटो पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें सपन महापात्रा को फीचर में सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर और अशोक भौमिक को समाचार में सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार तमागना बनर्जी ,एई समय के पत्रकार श्याम गोपाल राय और दैनिक जागरण के विशाल श्रेष्ठ को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोशल मीडिया को लेकर कही यह बात
Article Name
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोशल मीडिया को लेकर कही यह बात
Description
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक मीडिया पुरस्कार सम्मान समारोह के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को लेकर एक बड़ी बात कही।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment