यूएई के अबू धाबीInternational Affairs News 

विदेश यात्रा के दौरान यूएई के अबू धाबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 23 अगस्त को यूएई के अबू धाबी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद से वार्तालाप करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस की यह वार्ता द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी आधारित होगी। इसके पहले 22 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए फ्रांस पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने फ्रांस के साथ कई मुद्दों पर द्विपक्षीय पक्षी वार्ता की। जहां पर फ्रांस में भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि किसी अन्य देश को भारत के इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है। यूएई की यात्रा के बाद 24 अगस्त को मोदी जी बहरीन की यात्रा पर जाएंगे।

यूएई के अबू धाबी में होगी कई मुद्दों पर चर्चा

नरेंद्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण यात्रा होने वाली है। यहां पर वह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ कई क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री यूएई के प्रिंस के साथ द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। यूएई में भारत के प्रधानमंत्री कैशलेस लेनदेन को बढ़ाने के लिए रुपे कार्ड भी लॉन्च करेंगे। इसके अलावा वह संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस द्वारा वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ जायद भी प्राप्त करेंगे।

यूएई से सीधे बहरीन की यात्रा पर जाएंगे मोदी जी

संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करने के बाद अगले ही दिन 24 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री बहरीन की यात्रा पर निकल जाएंगे। जहां पर वह बहरीन के सुल्तान से मुलाकात करेंगे। 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से फ्रांस वापस लौट जाएंगे जहां पर वह फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुअल मैक्रोन के विशेष अतिथि के रूप में G7 सम्मिट में हिस्सा लेंगे।

देश भर की ताजा खबरों को जानने के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
विदेश यात्रा के दौरान यूएई के अबू धाबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Article Name
विदेश यात्रा के दौरान यूएई के अबू धाबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Description
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान फ्रांस के बाद 23 अगस्त को यूएई के आबू धाबी पहुंच गए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment