पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटलीBreaking News Featured Article Trending 

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हुआ निधन, पढ़े पूरी खबर

ये तो सब जानते है कि अरुण जेटली काफी समय से एम्स में भर्ती थे। जी हां यहाँ के डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की। मगर अफ़सोस कि वह बच नहीं पाएं। बता दे कि भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो चुका है। जी हां अरुण जेटली जी ने दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में ही अपनी आखिरी सांस ली। उनका निधन करीब बारह बज कर दस मिनट पर हुआ है। दरअसल नौ अगस्त को उन्हें सांस लेने में काफी मुश्किल हो रही थी। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहाँ तक कि उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि डॉक्टर्स ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ था। मगर अफ़सोस कि इतना सब करने के बाद भी वह बच नहीं पाएं।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन..

बता दे कि अमित शाह ने भी अपना हैदराबाद का दौरा रद्द कर दिया। जी हां अब वह जल्द से जल्द दिल्ली पहुँचने वाले है। इसके इलावा अरुण जेटली को अस्पताल में देखने के लिए मोदी जी से लेकर बाकी कई पार्टियों के नेता भी आएं थे। वही अगर हम अरुण जेटली की बात करे तो वह कई बीमारियों से जूझ रहे थे। यहाँ तक कि पिछले साल उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया था। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही उनके बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर भी हुआ था। जिसकी सर्जरी करवाने के लिए वह इस साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान कहीं महत्वपूर्ण बातें

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो पिछले कुछ महीनो से जेटली जी काफी तकलीफ से गुजर रहे थे। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन होने से न केवल बीजेपी के नेता बल्कि विरोधी पार्टियों के नेता भी काफी गमगीन है। अब जाहिर सी बात है कि वह भारत के काबिल वित्त मंत्री रह चुके है। तो ऐसे में सभी नेताओ का और खास करके बीजेपी का गमगीन होना लाजिमी है। ऐसे में हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हुआ निधन, पढ़े पूरी खबर   India Alive
Article Name
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हुआ निधन, पढ़े पूरी खबर India Alive
Description
ये तो सब जानते है कि अरुण जेटली काफी समय से एम्स में भर्ती थे। जी हां यहाँ के डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की। मगर अफ़सोस कि वह बच नहीं पाएं। बता दे कि भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो चुका है। जी हां अरुण जेटली जी ने दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में ही अपनी आखिरी सांस ली। उनका निधन करीब बारह बज कर दस मिनट पर हुआ है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment