सूर्य ग्रहणBreaking News 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा सूर्य ग्रहण का नजारा, कहा “मैं भी था बेहद उत्साहित”

आज 26 दिसम्बर को पुरे देशभर में वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण देखा जा रहा है। आपको बता दें की समस्त भारत के कई अलग अलग हिस्सों में यह ग्रहण आसानी से दिखाई देगा और आपको यह भी बता दें कि देशवासियों के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस सूर्य ग्रहण को देखा। जी हां, उन्होंने ना सिर्फ इस ग्रहण को देखा बल्कि इसकी कुछ अद्भुत तस्वीरें भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी कुछ एक्सपर्ट्स के साथ बात करते नजर आ रहे है और साथ में उनके पास है एक खास चश्मा जिसका इस्तेमाल वो ग्रहण को देखने के लिए किये होंगे। हालांकि आज मौसम कुछ ज्यादा ही सर्द होने और ज्यादा बादलों की वजह से राजधानी में ग्रहण का नजारा अच्छी तरह से दिख नही पा रहा था।

देश में हो रही हिंसक घटनाओं पर पहली बार सार्वजनिक रूप से बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अन्य सभी देशवासियों की तरह मैं खुद भी इस ग्रहण को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित था। मगर दुर्भाग्यवस ज्यादा बादलों के छाये होने की वजह से अच्छी तरह से सूर्य को देख नही पाया। मगर मैन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से झिकोडे में दिखाई दिए सूर्य ग्रहण का सुंदर दृश्य। इसके अलावा इस विषय पर मैने कुछ एक्सपर्ट्स आदि से भी बातचीत की और कुछ जरूरी बातें भी जानी।’

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलने कि गुरुवार को भारत में सुबह 8 बजे से सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखना आरम्भ हो जायेगा। हालांकि जैसा की बताया जा रहा उत्तर भारत में ये आंशिक रूप से और दक्षिण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई दे रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा और उसके बाद यह समाप्त हो जायेगा।

आपको यह भी बता दें की सूर्य ग्रहण को देखने के दौरान आपको कई सारी बातों का ध्यान रखना बेहद ही आवश्यक हो जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखिये कि इस ग्रहण को सीधे यानी कि नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण को देखने के लिए आप हमेशा ख़ास तरह के सोलर फिल्टर्स या एक्लिप्स ग्लास का ही इस्तेमाल करें।

Related posts

Leave a Comment