Breaking News News 

पुल के नीचे फंसा एयर प्लेन, देखकर लोगों में मच गई अफरा तफरी

घटना और या किसी भी तरह का हादसा इसके बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता होता है लेकिन अगर बात करें किस्मत की तो इसका क्या भरोसा । कई बार आप सुबह सुबह उठकर घर से बाहर निकलते होंगे तो कुछ ऐसा देखने को मिलता होगा या फिर समाचार में कुछ ऐसा सुनने को मिलता होगा जिससे आप चौक जाते होंगे लेकिन अब क्या कर सकते हैं वह कहते हैं ना की किसी को नहीं पता होता कि अगले पल क्या होगा। आज जब सुबह उठने के बाद न्यूज़ चैनल खोला तो एक ऐसी खबर चल रही थी जिसमें अंदर से झकझोर कर रख दिया हालांकि इसमें किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन यह बेहद भयानक सीन था दरअसल जिस बारे में हम बात कर रहे हैं वह पश्चिम बंगाल के जिला दुर्गापुर के घटना है।

मशहूर सिंगर लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का श्लोक

कल यहां पर भारतीय डाक विभाग का एक पुराना जहाज एक पुल के नीचे फंस गया। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के इस पुराने एयर प्लेन को एक ट्रेलर पर लादकर कोलकाता से दुर्गापुर भेजा गया था। इस दौरान यह ट्रेलर जहाज की ऊंचाई के कारण दुर्गापुर के एक पुल के नीचे फंस गया। इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि मंगलवार सुबह दुर्गापुर में मेंगेट ब्रिज के नीचे फंसे इस ट्रेलर को निकालने के लिए मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को भेजा गया। जिसके साथ ही साथ डाक विभाग के अफसर भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं।

इस बारे में जब आलाअधिकारियों से पूछताछ किया गया तो उनका कहना है कि जिस विमान को ट्रेलर पर लादकर यहां भेजा गया था, डाक विभाग ने अब उसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इसी दौरान इस पुल के नीचे फंसे विमान को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं।

ऐसे बचाया गया इतना बड़ा एयर प्लेन

दरअसल इस रेस्कयू में अधिकारी अब इस विमान को पुल के नीचे से निकालने की कोशिश में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि पुल के नीचे फंसे ट्रेलर के पहियों की हवा निकालकर इसे थोड़ा नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे फंसे विमान का हिस्सा सुरक्षित पुल के नीचे से निकल सके।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि विमान के फंसने के कारण मौके पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी हुई है। इसके अलावा अफसरों के सामने यह चुनौती भी है कि वह कैसे पुल को नुकसान पहुंचाए बिना इस विमान को बाहर निकाल सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment