पाकिस्तान इंग्लैंडBreaking News Featured Article Sports 

पाकिस्तान कि दक्षिण अफ्रीका पर जीत से विश्वकप के जानकार हुए हैरान

पाकआईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की जंग जारी हो चुकी है। इस दौरान पाकिस्तानी टीम एक ऐसी टीम रही जिसने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के हाथों बुरी तरह से हारा। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम की गिनती विश्व कप की सबसे फिसड्डी टीमों में होने लगी थी। पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो विश्व के शीर्ष क्रिकेट दिग्गज पाकिस्तान को विश्व कप का दावेदार नहीं मान रहे थे। पाकिस्तान ने पिछले कुछ समय से वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मगर पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका पर जीत से विश्वकप के सभी जानकार हैरान हो गए हैं। पाकिस्तान को विश्व कप का दावेदार ना मानना उनकी एक बड़ी गलती थी। वही मेजबान इंग्लैंड को बार बार विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया जाना भी उनकी एक बड़ी गलती साबित हुई।

पाकिस्तानी टीम ने सभी को चौंकाया

जब पाकिस्तान को उसके विश्व कप के पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा तब उसकी चौतरफा आलोचना हुई। पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं मिस्बाह उल हक, शोएब अख्तर और रमीज राजा ने भी अपनी टीम की कड़ी आलोचना की थी। मगर दक्षिण अफ्रीका के ऊपर जीत के बाद अब यही खिलाड़ी पाकिस्तान को विश्व कप का प्रबल दावेदार भी मानने लगे हैं। पाकिस्तान ने पिछले 11 वनडे मुकाबले में हार का मुंह देखा था। अपने 12 में वनडे मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत मिली।

1992 के विश्व कप में भी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ इसी प्रकार की थी। जब पाकिस्तानी टीम ने अपने विश्व कप की शुरुआत खराब ढंग से की थी। मगर उस समय इमरान खान जैसा कप्तान पाकिस्तान के पास था। अब भले ही पाकिस्तान के पास इमरान खान जैसा कप्तान ना हो मगर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को इतनी समझ है कि वह अपने टीम में एक्सपेरिमेंट करके टीम को जीत की राह पर वापस ला सकते हैं। वही इंग्लैंड की टीम को अजेय मानना भी एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है क्योंकि अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

 

Summary
पाकिस्तान कि दक्षिण अफ्रीका पर जीत से विश्वकप के जानकार हुए हैरान
Article Name
पाकिस्तान कि दक्षिण अफ्रीका पर जीत से विश्वकप के जानकार हुए हैरान
Description
वेस्टइंडीज से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद अब क्रिकेट के पंडित विश्व कप का प्रबल दावेदार भी मानने लगे हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment