रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहNews politics 

पाकिस्तान को टूटने से कोई शक नहीं रोक सकती : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के अवसर पर पहला राफेल विमान फ्रांस से भारत लेकर आ चुके हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री फिर से अपने कार्य में लग गए हैं। उन्होंने हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से पाकिस्तान को चेतावनी दी। चेतावनी देने के साथ-साथ उन्होंने पाकिस्तान को सलाह भी दी।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के विषय में भाषण देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता है तो आने वाले समय में उसे टूटने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हमेशा से रहा है और इसे दुनिया की कोई भी ताकत भारत से अलग नहीं कर सकती। इसके अलावा उन्होंने रैली के दौरान कांग्रेस पर भी शस्त्र पूजा पर विवाद खड़ा करने के लिए खरी खोटी सुनाई।

आतंकवाद नहीं रुका तो टूट जाएगा पाकिस्तान : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 1947 में पाकिस्तान ने 2 राष्ट्र की थ्योरी को अपनाते हुए अपना एक अलग राष्ट्र बना लिया। 1947 के पहले वह भी भारत का ही हिस्सा था। आतंकवाद ने पाकिस्तान को बिल्कुल बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान इतने में भी नहीं सुधरता है तो आने वाले समय में यह निश्चित है कि पाकिस्तान के और भी टुकड़े हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ना चाहता है तो भारत उसकी सहायता करने के लिए तैयार है मगर पाकिस्तान की नियत साफ होनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी को ओम से समस्या है

रैली में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला किया। उन्होंने बोला कि शस्त्र पूजा को लेकर कांग्रेस बेवजह का विवाद खड़ा कर रही है। इसमें किसी भी तरह का कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है। यह भारत की परंपरा का हिस्सा है। कांग्रेस की नीयत ठीक नहीं है और उसे उनसे समस्या होने लगी है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
पाकिस्तान को टूटने से कोई शक नहीं रोक सकती : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Article Name
पाकिस्तान को टूटने से कोई शक नहीं रोक सकती : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Description
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के और भी टुकड़े हो सकते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment