पाकिस्तान को टूटने से कोई शक नहीं रोक सकती : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के अवसर पर पहला राफेल विमान फ्रांस से भारत लेकर आ चुके हैं। इसके बाद रक्षा मंत्री फिर से अपने कार्य में लग गए हैं। उन्होंने हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से पाकिस्तान को चेतावनी दी। चेतावनी देने के साथ-साथ उन्होंने पाकिस्तान को सलाह भी दी। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के विषय में भाषण देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता है तो आने वाले समय में उसे टूटने से कोई नहीं रोक पाएगा।…
Read More