पाई पाई कर्ज़ का हिसाब देना होगा पाकिस्तान को
भारत से हमेशा कश्मीर मांगने वाला देश पाकिस्तान आज अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर धाराशाई हुआ पड़ा है । गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाक कर्ज के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है । पाक ने कर्ज़ के लिए अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पहले ही प्रार्थना की है कि उसे अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कर्ज़ दिया जाए।
हाल ही में पाक ने अमेरिका से कर्ज के लिए निवेदन किया है । अमेरिका पाक को कर्ज देने के लिए राजी भी हो गया लेकिन वह पहले इस बात की समीक्षा करना चाहता है कि पाकिस्तान पर चीन देश के द्वारा दिया गया कितना कर्ज है । इसके बाद ही अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान को कर्ज देना चाहिए या नहीं इसके साथ साथ अमेरिका यह भी सुनिश्चित करना चाहता है कि पाकिस्तान कर्ज़ की धनराशि को किस प्रकार से प्रयोग करता है ।
गौरतलब है कि अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा है कि अमेरिका पाक को कर्ज दे सकता है लेकिन पाक को कर्ज देने से पहले हमें पाक में बहुत से आधारों पर अपनी समीक्षा करनी होगी । यह बात स्पष्ट रूप से विदित है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं और उस पर पहले से ही काफी ज्यादा कर्ज है । हमें अपने निरीक्षण द्वारा यह पता करना होगा कि पाकिस्तान ने और कितने देशों से कितना कितना और किन शर्तों पर उधार लिया हुआ है । हमें इसकी काफी गहनता से जांच करनी होगी ।
गौरतलब है कि अमेरिका ने कहा है कि पाक की बदहाल स्थिति के लिए पूरी तरह से चीन जिम्मेदार है । आज पाक की जो भी हालत है । वह केवल और केवल चीन के वजह से है । जबकि चीन ने अपने इस बात पर सफाई दी है कि पाकिस्तान ने हमसे क़र्ज़ जरूर लिया है लेकिन हमने कभी भी पाकिस्तान पर कर्ज चुकाने के लिए कोई भी दबाव नहीं बनाया ।
पाक के राजनीतिज्ञ और अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि पाकिस्तान को अमेरिका से कर्ज मिलने में काफी दिक्कत हो सकती है क्योंकि अमेरिका कर्ज देने के मामले में काफी सख़्ती दिखा रहा है । इसके वजह से कर्ज मिलना थोड़ा मुश्किल है ।

