बल्लेबाजी करने से पहले ड्रेसिंग रूम में सो रहा था वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत का वेस्टइंडीज दौरा काफी लंबा चलने वाला है। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसके पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दौरे के दौरान तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है टेस्ट सीरीज विश्व चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज जीतना काफी अहम हो जाता है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 297 रन बनाए जब वेस्टइंडीज की टीम का बल्लेबाजी करने का नंबर आया तब एक अजीब वाकया देखने को मिला। वेस्टइंडीज का एक विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने से पहले वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी डेरेन ब्रावो ड्रेसिंग रूम में नींद लेते हुए दिखाई पड़ रहे थे।
बल्लेबाजी करने से पहले मजे से सो रहे थे डेरेन ब्रावो
दरअसल भारत के 297 रनों पर ऑल आउट हो जाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। मगर 36 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। जब ओपनर जॉन कैंबेल 23 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद वेस्टइंडीज की तरफ से पदार्पण करने वाले बल्लेबाज सामरा ब्रुक्स बल्लेबाजी करने आए। मगर इसी समय यह देखा गया कि डेरेन ब्रावो ड्रेसिंग रूम में आराम से सोते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आना था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रविंद्र जडेजा ने लगाया शानदार अर्धशतक

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल से शानदार प्रदर्शन की शुरुआत करने वाले भारतीय ओपनर रविंद्र जडेजा ने भारत को 297 रन तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान निभाया। उन्होंने टीम के लिए 58 रन बनाए। भारत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरा ही था कि ऋषभ पंत 4 रन अपने स्कोर में जोड़कर आउट हो गये। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी कर टीम का स्कोर 297 रन पहुंचाया। इशांत शर्मा ने भी 18 रन बनाए।
देश की ताजा खबरों को जानने के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



