भारत और पाकिस्तानNews हिन्दी लेख 

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बात नही होगी

यू एन जी ए में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों पर होने वाले बैठक को रद्द कर दिया गया है । पाकिस्तान के चाल चलन को देखते हुए भारत ने मीटिंग करने से मना कर दिया है ।
अभी हाल ही में भारतीय सेना के बी एस एफ के जवान को बेरहमी से पाकिस्तान के द्वारा मार दिया गया है तथा उनके शव के साथ बर्बरता दिखाई गयी है । वही दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियो का गुणगान करने में भी पीछे नही है । पाक ने आतंकवाद के हित में बीस के सरकारी टिकट भी जारी किये है ।
इससे पहले पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत को फिर से शुरू करने का निवेदन किया था । इसमें कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे को भी शामिल किया गया था ।
इसके पश्चात  भारत ने गुरुवार को कहा था कि पाक के निवेदन करने से दोनों देशो के विदेश मंत्री मीटिंग  करने के लिए सहमत प्रदान कर चुके है । यह मुलाकात न्यू यॉर्क में यूएनजीए (यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली) के दौरान होनी तय हूई थी ।  विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि इस मीटिंग का यह मतलब नहीं है कि पाकिस्तान के प्रति हमारी नीति में कोई बदलाव आया है और न ही इसे संवाद की शुरुआत माना जाए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि उनके मुलाकात की बात के पीछे उनके गलत इरादे हैं और इस बात का ज्ञान उनके चाल चलन से हो चुका है । उन्हीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पाक पीएम इमरान खान का असली चेहरा उनके कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही सामने आ गया है।
ऐसे समय पर  भारत और पाकिस्तान के मध्य किसी भी प्रकार की कोई भी बातचीत केवल और केवल अर्थ हीन हीं होगी । भारत के  सेना  और बीएसएफ जवान की  हत्या के पश्चात परिस्थितियां बदल चुकी है  और परिस्थिति बदलने के कारण अब न्यूयॉर्क में होने वाली भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात नहीं होगी ।
भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाले मुलाकात पर अमेरिका ने भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी और उसने कहा था कि भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में मधुरता आ सकती है ।

Related posts

Leave a Comment