Breaking News News 

NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंक फंडिंग केस में 7 हुर्रियत नेता गिरफ्तार किये गए

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग के मामले में 7 हुर्रियत नेताओं को गिरफ्तार किया है। हुर्रियत के गिरफ्तार गिरफ्तार नेताओं में से बिट्टा कराटे को दिल्ली से और नईम खान, अल्ताफ फंटूस, अयाज अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन कलवल और एसयू इस्लाम को श्रीनगर से पकड़ा गया है। इन गिरफ्तार अलगाववादियों में गिलानी का दामाद, अल्ताफ भी शामिल है। सभी गिरफ्तार नेताओं को एनआईए की टीम श्रीनगर से दिल्ली लेकर आ रही है।

syed-ahmed-shah-geelani-file-photo-1500888663-jpeg

इन हुर्रियत नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने पाकिस्तान से पैसा लिया फिर इस पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और पत्थरबाजी की घटनाओं में किया। NIA गिरफ्तारी से पहले एनआईए ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी। पाकिस्तानी समूहों की तरफ से टेरर फंडिंग के मामले में की गई इस छापेमारी में कई दस्तावेज और भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी।

अभी तक के जांच में जो बातें समाने आई हैं, उसमें खास यह है कि अलगाववादी नेताओं ने पाक से मिल फंड के जरिए घाटी में आतंक के लिए जरूरी संसाधन इकट्ठा किए और अपनीं संपत्ति में भी इजाफा किया।

Related posts

Leave a Comment