Breaking News 

पीएम मोदी के बयान से गौरक्षकों के खिलाफ देश में बना एक माहौल

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कहा है कि गाय के नाम पर हिंसा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का असर हुआ है और इस वजह से देश में इन तथाकथित गौरक्षकों के खिलाफ एक माहौल बना है. आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयरूल हसन रिजवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के बयान का निश्चित तौर पर असर हुआ है. इस बयान के बाद देश में मिजाज बदला है.

तथाकथित गौरक्षकों के खिलाफ एक माहौल बना है. लोगों को लग रहा है इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हाल ही में प्रधानमंत्री ने ट्विट किया था, ‘‘गौरक्षा को कुछ असामाजिक तत्वों ने अराजकता फैलाने का माध्यम बना लिया है. इसका फ़ायदा देश में सौहार्द बिगाड़ने में लगे लोग भी उठा रहे हैं. देश की छवि पर भी इसका असर पड़ रहा है. राज्य सरकारों को ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.’’

Related posts

Leave a Comment