राम भक्तों को खुशखबरीNews politics 

जल्द मिल सकती है राम भक्तों को खुशखबरी : योगी आदित्यनाथ

भारत जैसे विशाल विविधताओं वाले देश में भगवान श्रीराम को आराध्य माना जाता है। मगर यह इस देश का दुर्भाग्य ही है कि आज भारत देश में भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर विवाद चल रहा है। हमारे देश में ऐसा कहा जाता है कि सहिष्णुता यहां की रगों में बसती है मगर जिस तरह से देश के आराध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि को लेकर कई वर्षों से न्यायालय के चक्कर काटे जा रहे हैं। उससे यह नहीं लगता कि सभी लोग सहिष्णुता का पालन करते हैं।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जीने कहां है कि राम भक्तों को खुशखबरी मिलने वाली है। उन्होंने यह वक्तव्य इसलिए दिया क्योंकि 18 अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट ने 5 अगस्त से लगातार चली आ रही सुनवाई को समाप्त कर अपना निर्णय देने को चुना है।

राम भक्तों को खुशखबरी मिलने के दिन नजदीक हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिए हैं कि राम मंदिर को लेकर की गई भविष्यवाणी अब सच होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले ही अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि जल्दी ही आने वाले कुछ महीनों में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आने के संकेत दिए थे। मगर अभी तक निर्णय आया नहीं है सब को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कोर्ट क्या फैसला देती है।

क्या खत्म हो जाएगी राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा?

देश के 80 करोड़ हिंदू के मन में एक सवाल यह गूंज रहा है कि क्या अब भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर मंदिर बनाने की प्रतीक्षा अब समाप्त हो जाएगी? क्या भगवान श्री राम टेंट से निकलकर एक भव्य मंदिर में आ पाएंगे? इन सभी प्रश्नों के जवाब 18 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ही साफ हो पाएंगे।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
जल्द मिल सकती है राम भक्तों को खुशखबरी : योगी आदित्यनाथ
Article Name
जल्द मिल सकती है राम भक्तों को खुशखबरी : योगी आदित्यनाथ
Description
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा है कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से राम भक्तों को खुशखबरी मिल सकती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment