चाय बनाने के बाद बची चायपत्ती न फेंके बल्कि अनोखे तरीके से दोबारा करे इसका इस्तेमाल
इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग जिनके दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। हालांकि चाय पीना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को फेंकना काफी गलत बात है। जी हां दरअसल चाय बनाने के बाद भूल कर भी बची चायपत्ती न फेंके, क्यूकि इससे केवल आपका ही नुक्सान होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उस व्यर्थ चायपत्ती का आप दोबारा कई कामो में इस्तेमाल कर सकते है। कई बार ऐसा होता है कि हम बची हुई चायपत्ती को कूड़ेदान में ही फेंक देते है। मगर ऐसा करना वास्तव में सही नहीं है। बता दे कि चाय बनाने के बाद जो चायपत्ती बच जाती है, उसे अच्छी तरह से धो कर साफ़ पानी में उबाल लीजिये। इसके बाद जब यह अच्छी तरह से उबल जाएँ तब इसे उबले हुए पानी सहित ही किसी बोतल में बंद कर लीजिये।

बची चायपत्ती न फेंके..
आपको जान कर हैरानी होगी कि इससे आप लकड़ी से बनी चीजों को आसानी से साफ कर सकते है। यानि इससे आप लकड़ी से बना कोई भी सामान चमका सकते है। इसके इलावा बची हुई चायपत्ती को साफ़ करके आप इसे विम पाउडर में भी मिला सकते है। इससे आप अपने बतरनो को भी अच्छी तरह से निखार सकते है। यहाँ तक कि अगर आपको कही घाव या चोट लगी हुई हो तो आप बची हुई चायपत्ती को उबाल कर इसे अपनी चोट पर भी लगा सकते है। जी हां इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है और चोट भी जल्दी ठीक हो जाती है। वैसे जो लोग अपने बालो को पोषण देना चाहते है, वह भी बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते है।
बता दे कि इस नुस्खे के अनुसार आप बची हुई चायपत्ती को जिस पानी में उबालेंगे उसी पानी से अपने बाल धो लीजिये। इससे आपके बाल एकदम चमकदार हो जायेंगे। वैसे आप में से बहुत से लोग ये बात जानते होंगे कि काबुली चनो की रंग बढ़ाने के लिए भी चायपत्ती का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो बची हुई चायपत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते है। हालांकि बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल करने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि चाय बनाने के बाद चायपत्ती को साफ पानी से अच्छी तरह से धो ले, ताकि वह दोबारा इस्तेमाल करने के लायक हो जाएँ।
वैसे आप इन सब कामो के लिए बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन भूल कर भी बची चायपत्ती न फेंके और उसका दोबारा इस्तेमाल जरूर करे।
व्यर्थ पदार्थो से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



